बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और डायरेक्टर करण जौहर एक दूसरे के कितने अच्छे दोस्त हैं यह बात जगजाहिर है. इस बात में कोई शक नहीं कि इनकी जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं. ऐसे में शाहरुख का यह कहना कि वह करण से नफरत करते है, एक चौंका देने वाली बात है.
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन के लिए ' के सेट पर पहुंचे. वहां उन्होंने बताया कि से शुरू होने वाले सभी नामों से नफरत करते हैं. इसके पीछे वजह उन्होंने अपनी फिल्म 'डर' को बताया.
शाहरुख ने कहा कि भले ही इस फिल्म के बाद उन्हें मिला, लेकिन इसके बाद उनकी एक अलग ही छवि सामने आई. जिसके चलते आज तक लोग वो कककक...किरन वाला डायलॉग बोलते नजर आते है. यही वजह है कि शाहरुख करण, किरन और 'क' से शुरू होने वाले सभी नामों से नफरत करते हैं.
बता दें कि शाहरुख की आने वाली फिल्म हो रही है. इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है. साथ ही उनके अपोजिट इस फिल्म में मॉडल वलुश्चा डिसूजा और सचिन की बेटी श्रिया पिलगांवकर भी नजर आएंगी.
स्वाति गुप्ता