किसी को बिना बताए दो दिनों के लिए गायब हो गई थीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेज में अब शुमार हो चुकी हैं. उनकी फिल्म पद्मावत कमाल का बिजनेस कर रही है. हालांकि वो खुद को सुलझी हुई मानती हैं, लेकिन एक बार वो किसी को बिना बिताया दो दिनों के लिए गायब हो गई थीं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेज में अब शुमार हो चुकी हैं. उनकी फिल्म 'पद्मावत' कमाल का बिजनेस कर रही है. हालांकि वो खुद को सुलझी हुई मानती हैं, लेकिन एक बार वो किसी को बिना बिताया दो दिनों के लिए गायब हो गई थीं.

एक चैनल पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे उनकी पर्सनैलिटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- यह बहुत अजीब है. वैसे तो मैं बहुत सुलझी हुई हूं, लेकिन कभी-कभी मनमौजी भी हो जाती हूं. मुझे याद है पिछले साल मैं दो दिनों के लिए एक ट्रिप पर चली गई थी. मैं अचानक निकल गई थी. किसी को नहीं पता था मैं कहां हूं. मैं दो दिनों बाद वापस आई थी.

Advertisement

एक इवेंट में जब उनसे 'पद्मावत' की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- 'इस वक्त मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं. इस फिल्म ने बहुत कुछ झेला है. फिल्म को रिलीज होते हुए और फिल्म और मेरे परफॉर्मेंस को मिल रहे रिएक्शन को देख मैं बहुत खुश हूं.'

दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगी, जो सपना दीदी पर आधारित है. फिल्म में वो पॉवरफुल रोल में नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »