नवंबर में इस दिन शादी करने जा रहे हैं दीपिका-रणवीर?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल नवंबर में शादी कर सकते हैं.

Advertisement
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चाएं जोरो पर हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है. बाद में खबर आई कि दिसंबर में दोनों एक दूसरे के हो सकते हैं. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह कपल इसी साल नवंबर में शादी कर सकता है.

Advertisement

जहां तक बात है तारीख की तो बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप है कि बाजीराव मस्तानी की यह जोड़ी 19 नवंबर को मंडप में नजर आ सकती है. जहां तक बात है वेन्यू की तो दोनों के मुंबई में ही शादी करने की खबरें हैं. हालांकि बॉलीवुड की इस पॉपुलर जोड़ी ने अब तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना यह जा रहा है कि दीपिका शादी के चलते ही इन दिनों कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं.

बहरहाल फैन्स को इंतजार है किसी ऑफिशियल एनाउंसमेंट का, जो उनकी जिज्ञासा शांत कर सके. फिलहाल तो कयासों का दौर जारी है और बॉलीवुड सूत्रों के हवाले से कई तरह की खबरें बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर जहां लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं वहीं दीपिका ने पद्मावत के बाद से कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement