VIDEO: ऋतिक के गाने पर डब्बू अंकल फेल, नहीं कर पाए उम्दा डांस!

डब्बू अंकल ने उनका यह नया वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

Advertisement
संजीव श्रीवास्तव के साथ ऋतिक रोशन संजीव श्रीवास्तव के साथ ऋतिक रोशन

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

संजीव श्रीवास्तव (डब्बू अंकल) का डांस वीडियो वायरल होने के बाद वह काफी पॉपुलर हो गए थे. इसके बाद सलमान खान से लेकर गोविंदा और अन्य तमाम सेलेब्स ने उनसे मुलाकात की. संजीव का गोविंदा के गाने वाला वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था. इसके बाद उन्होंने कई अन्य गानों पर भी डांस किया लेकिन उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी उस वीडियो से मिली थी.

Advertisement

हाल ही में डब्बू अंकल ने साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म "कहो ना प्यार है" के गाने पर डांस किया. इस डांस का वीडियो रिकॉर्ड करके उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. लेकिन इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जितनी गोविंदा के गाने पर डांस करने के बाद उन्हें मिली थी. डब्बू अंकल ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

वीडियो को शेयर करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने लिखा, "डांस के महादेव ऋतिक रोशन को ये वीडियो अर्पित." गौरतलब है कि डब्बू अंकल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनके डांस की तारीफ एक्टर गोविंदा ने भी की थी. गोविंदा ने कहा था कि मेरे जिस गाने को शूट होने में 9 घंटे लगे, उसे डब्बू जी ने 5 मिनट में कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »