बेटे के जन्म के बाद पहली बार आउटिंग पर दि‍खे सैफ-करीना

बॉलीवुड का सेलेब्रिटी कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान बेटे के जन्म के बाद पहली बार डिनर के लिए बाहर निकले. इससे पहले हाल में क्रिसमस के मौके पर सैफ ने एक पार्टी रखी थी...

Advertisement
सैफ अली खान और करीना कपूर खान सैफ अली खान और करीना कपूर खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

करीना कपूर ने हाल ही में बेटे तैमूर को जन्म दिया है. बेटे को जन्म देने के बाद करीना सैफ और नन्हें तैमूर की तस्वीर सामने आई थी. बेटे के जन्म के बाद पहली बार करीना कपूर खान और सैफ अली खान डिनर के लिए बाहर गए.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टविटर पर इस आउटिंग की तस्वीरें शेयर की गईं. सैफ और करीना दोनों ही कैजुअल लुक में बहुत अडोरेबल लग रहे थे.

Advertisement
हाल में और अपने खास दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी एन्जॉय करती देखी गईं थीं. जहां उन्होंने रेड कलर का गॉउन पहना हुआ था. मां बनने के बाद पहली बार करीना पार्टी करती नजर आई हैं.

सोशल मीडिया में करीना-सैफ के बेटे के नाम को लेकर इस नाम को लेकर काफी हल्‍ला हो रहा है. कर्इ सोशल मीडिया यूजर्स तैमूर नाम रखे जाने पर आपत्ति जता रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement