बिग बॉस में खुली जेल की सलाखें, घरवाले किसे बनाएंगे पहला मुजरिम?

तीसरे हफ्ते में आकर बिग बॉस 13 में जेल की एंट्री होने वाली है. गुरुवार के एपिसोड में जेल को पहली बार घरवालों से इंट्रोड्यूस किया जाएगा. अब सभी घरवालों के लिए जेल की सलाखे खुल गई हैं.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला-देवोलीना भट्टाचार्जी सिद्धार्थ शुक्ला-देवोलीना भट्टाचार्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

बिग बॉस सीजन 13 में मेकर्स ने कई बड़े बदलाव किए. सीजन शुरू हुआ और शो तीसरे हफ्ते में भी पहुंच चुका है. लेकिन दर्शकों को घर की जेल यानि कालकोठरी का बेसब्री से इंतजार था. जेल बिग बॉस हाउस का एक अहम हिस्सा है. इसी जेल की वजह से पिछले सीजन्स में कई लड़ाइयां हुईं, रिश्ते बने और टूटे.

अब तीसरे हफ्ते में आकर बिग बॉस 13 में जेल की एंट्री होने वाली है. गुरुवार के एपिसोड में जेल को पहली बार घरवालों से इंट्रोड्यूस किया जाएगा. सभी घरवालों के लिए जेल की सलाखे खुल गई हैं. अब देखना ये होगा कि बिग बॉस 13 की जेल का पहला मुजरिम कौन होगा? कलर्स के ट्विटर पर शो को प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें घरवालों के बीच जेल को लेकर गहमागहमी हो रही है.

Advertisement

प्रोमो में जेल के लिए पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई ने का नाम लिया. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि का नाम जेल के लिए दिया. इसी बीच सिद्धार्थ और रश्मि लड़ते झगड़ते भी नजर आ रहे हैं. घर में सिद्धार्थ और रश्मि जिस दिन से आए हैं लड़ ही रहे हैं. दोनों में एक-दूसरे को लेकर इतनी नफरत क्यों है, इसका जवाब दर्शक ही नहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी जानना चाहते हैं.

बिग बॉस में रद्द हुआ टिकट टू फिनाले टास्क

बिग बॉस में 4 हफ्तों के बाद एक फिनाले आएगा. इसी फिनाले का टिकट जीतने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को टॉय फैक्ट्री टास्क दिया था. जो भी टीम ये टास्क जीतती उसकी एक फीमेल कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले मिलता. लेकिन ये टास्क रद्द हो गया. जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को खूंब डांट लगाई.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »