बिग बॉस 12: रोमिल-निर्मल का सफर खत्म, पर इन्हें मिला दूसरा मौका

बिग बॉस हाउस में वोटों के आधार पर जनता ने निर्मल और रोमिल का सफर दूसरे ही हफ्ते में खत्म कर दिया. हालांकि जब दोनों स्टेज पर पहुंचे तो सलमान खान ने दोनों के सामने एक ट्विस्ट रखा जिसके आधार पर इस कंटेस्टेंट को दूसरा मौका मिल गया.

Advertisement
निर्मल और रोमिल की जोड़ी निर्मल और रोमिल की जोड़ी

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

बिग बॉस सीजन 12 के दूसरे हफ्ते में कृति और रोशमी के बाद अब रोमिल और निर्मल को बाहर किया गया. हालांकि स्टेज पर आने के बाद सलमान ने दोनों ही कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर के भीतर वापस जाने का मौका देने की बात कही. इसके बाद दोनों कंटेस्टेंट्स को यह चुनाव करना था कि किसे भीतर जाना है. इस पर बिना कुछ भी सोचे निर्मल ने रोमिल को घर जाने का मौका दे दिया.

Advertisement

रोमिल ने घर के भीतर जाने से पहले कहा कि वह किसी से वादा करके आए हैं कि वह ट्रॉफी लेकर ही घर से बाहर आएंगे. इसके अलावा उन्होंने यह राज भी खोला कि वह जो भी राशि हाउस से जीतेंगे उसमें से निर्मल के साथ आधा-आधा करेंगे. बता दें कि निर्मल घर के भीतर बहुत ऑफेंसिव होकर नहीं खेल रहे थे और ज्यादातर टास्क्स में भी निष्क्रिय बने रहते थे. जिसके बाद बिग बॉस ने वोटों के आधार पर निर्मल को बाहर कर दिया.

उधर टीवी एक्टर घर के भीतर पहुंचे. घर में करण ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक गेम खिलाया. इस गेम के तहत करण घर के सभी सदस्यों से उनकी किसी एक ऐसी क्वालिटी के बारे में पूछ रहे थे जो वह किसी और के भीतर देखना चाहते हैं. इसी टास्क में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत भड़क गए और उन्होंने टास्क करने से इनकार कर दिया और गेम बीच में ही छोड़ कर चले गए.

Advertisement

इसके बाद करण को कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा. को मनाने के लिए उनके पीछे करण पटेल और गए. हालांकि दीपक ने श्रीसंत को वापस गेम में ले जाने की कोशिश की परंतु श्री ने वापस जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद करण और दीपक श्रीसंत को वहीं छोड़ कर वापस गेम में चले गए जहां करण पटेल ने श्रीसंत की खैरियल पूछी. बाद में सलमान ने भी श्रीसंत को यह समझाने की कोशिश की कि वह खेल में हर चीज को अपने दिल पर ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »