ईद पर धूम मचाने को तैयार है निरहुआ-आम्रपाली की ये फिल्‍म

भोजपुरी सिनेमा के स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की फिल्‍म बॉर्डर इस ईद रिलीज होगी.  इसका टीजर मुंबई में लांच किया जा चुका है.

Advertisement
बॉर्डर बॉर्डर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की फिल्‍म बॉर्डर इस ईद रिलीज होगी.  इसका टीजर मुंबई में लांच किया जा चुका है. टीजर में सीमा की रक्षा करने वाले देश के सैनिकों के जज्‍बे, उत्‍साह और समर्पण को दिखाने की कोशिश की गई है.

निरहुआ इंटरटेंमेंट के बैनर तले ये फिल्म बनी है. पटना में इसका क्षेत्रीय वितरण कार्यालय खोला गया है. इस मौके पर निर्माताओं ने कहा कि निरहुआ इंटरटेंमेंट भोजपुरी इंडस्‍ट्री की बेहतरी के लिए न सिर्फ फिल्‍मों की गुणवत्ता में सुधार लाया है, बल्कि भोजपुरी भाषी नई प्रतिभाओं को मौका देने का काम भी कर रहा है. 

Advertisement

बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को दो फिल्में बॉर्डर और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग सौ दिनों तक लगातार चली और सेट पर ही ऑनलाइन एडिटिंग की व्यवस्था की गई थी.

बॉर्डर का निर्देशन व लेखन संतोष मिश्रा ने किया है. इसके निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं. फ़िल्म में निरहुआ , आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत अन्य कलाकार परदे पर दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement