मॉडल से रेप के आरोप में जेल में बंद 'बेहद' सीरियल के एक्टर को पीयूष को मिली जमानत

सोनी टीवी पर आने वाले चर्चित सीरियल 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है.

Advertisement
 पीयूष सहदेव पीयूष सहदेव

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

सोनी टीवी पर आने वाले चर्चित सीरियल 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस पिछले दिनों रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था. spotboye में छपी खबर के मुताबिक पीयूष को जमानत मिल गई है. उन्होंने अपना नया साल परिवार के साथ मनाया.

बता दें, एक्टर पर मॉडल बताई जाने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था. खबरों के मुताबिक पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप साबित हो गया है.एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी वजह से उनपर लगा आरोप सही साबित हो सकता है.

Advertisement

पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है.  23 साल की एक महिला ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. एक्टर को मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में रखा गया था.  

फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं और इस मामले में बात करते हुए मेहर ने एक न्यूजपेपर को बताया कि वो अपने भाई और पापा के टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं है कि आखि‍र मामला क्या है.

वहीं पीयूष की एक्स वाइफ का कहना था कि वे और पीयूष पिछले छह महीने से साथ नहीं हैं. बता दें कि पिछले दिनों पीयूष उस समय चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दी थी. हैकर ने उनके अकाउंट से उनको दोस्तों को गाली भरे मैसेज किए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »