जेनिफर विंगेट ने आटा गूंथने को बताया गंदा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में आटा गूंथने को गंदा बताया है. ऐसा करने के लिए जेनिफर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
जेनिफर विंगेट जेनिफर विंगेट

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में आटा गूंथने को गंदा बताया है. ऐसा करने के लिए जेनिफर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. जेनिफर की यह तस्वीर उनके शो 'बेपनाह' के सेट पर क्लिक की गई है. तस्वीर में जेनिफर खूबसूरत सूट पहने हैं और आटा गूंथ रही हैं. लोगों को तस्वीर से दिक्कत नहीं थी लेकिन जो कैप्शन जेनिफर ने लिखा वो कई लोगों को पसंद नहीं आया.

Advertisement

तस्वीर के कैप्शन में जेनिफर ने लिखा- इसे जेबों में हाथ डालकर नहीं किया जा सकता. कई बार आपको अपना काम पूरा करने के लिए हाथ गंदे करने पड़ते हैं. एक दिन में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने तस्वीर को लाइक किया है लेकिन कमेंट बॉक्स में तमाम लोगों ने एक्ट्रेस को घेरा. यूजर्स ने लिखा कि उन्हें खाने के लिए 'गंदे' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

जेनिफर के कुछ फैन्स ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि एक्ट्रेस ने सिर्फ एक फ्रेज का इस्तेमाल किया है लेकिन गुस्साए लोगों ने निगेटिव कमेंट करना जारी रखा. लोगों का मुख्य विरोध इसी बात पर था कि जेनिफर ने खाना बनाने के काम को गंदा कहा. एक यूजर ने लिखा- डर्टी हैंड्स का क्या मतलब है? कौन सा गोबर में हाथ डाल कर बैठी हो.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »