बड़े अच्छे लगते हैं की एक्ट्रेस को मिली फिल्म, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

बड़े अच्छे लगते हैं की आयशा यानी चाहत खन्ना को फिल्म मिल गई है.

Advertisement
चाहत खन्ना चाहत खन्ना

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

'बड़े अच्छे लगते हैं' की आयशा यानी चाहत खन्ना को फिल्म मिल गई है. चाहत ने कुछ समय से टीवी से ब्रेक लिया था. पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही वो ब्रेक पर हैं, लेकिन अब उन्होंने वापसी का मन बना लिया है.

Indiaforums.com की रिपोर्ट के मुताबिक, वो संजय दत्त स्टारर 'प्रस्थानम' में नजर आएंगी. फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल और अमायरा दस्तूर भी हैं.

Advertisement

चाहत इतने समय से एक्टिंग से भले ही दूर थीं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अपने फैंस के लिए बहुत एक्टिव थीं. वो अक्सर परिवार संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन बढ़ गया था, जिसे कम करने के लिए वो जिम जा रही हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement