सट्टेबाजी में फंसने के बाद फैमिली ड‍िनर पर गए अरबाज खान

अरबाज खान का IPL के सट्टेबाजी रैकेट में फंसने के बाद पूरा खान परिवार शॉक में है. बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि अरबाज के इस कदम से खान परिवार सदमे में है. लेकिन इस बुरे वक्त में अरबाज का साथ उनकी एक्स वाइफ मलाइका पूरी तरह दे रही है.

Advertisement
पर‍िवार संग अरबाज खान पर‍िवार संग अरबाज खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

अरबाज खान का IPL के सट्टेबाजी रैकेट में फंसने के बाद पूरा खान परिवार शॉक में है. बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि अरबाज के इस कदम से खान परिवार सदमे में है. लेकिन इस बुरे वक्त में अरबाज का साथ उनकी एक्स वाइफ मलाइका पूरी तरह दे रही है.

रिपोर्ट के मुताबि‍क अरबाज के IPL के सट्टेबाजी रैकेट में फंसने के बाद मलाइका अपने शेड्यूल से वक्त निकालकर मिलने पहुंची थी. मंगलवार रात अरबाज को मलाइका, अमृता और अपने बेटे के साथ बांद्रा के फेमस होटल में फैमिली ड‍िनर पर गए. अरबाज के फैमिली ड‍िनर की तस्वीरें उनके फैन पेज ये शेयर की गई हैं.

Advertisement

बता दें कुछ सालों से अरबाज का नाम विवादों में है. पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा से अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ी, उसके बाद उनका नाम एक लड़की से जुड़ने लगा और अब सट्टेबाजी में नाम आने के बाद उनका परिवार सदमे में है. रेस 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान भी भाई अरबाज को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देने से बचते हैं.

खबरें ये भी आ रही हैं कि अरबाज की सट्टेबाजी की आदत से परेशान होने की वजह से मलाइका ने तलाक लिया था. लेकिन मलाइका की अरबाज के साथ बांड‍िंग उनके बेहतरीन र‍िश्तों को बंया कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement