अनुष्का की फिल्म परी का पोस्टर रिलीज, ट्विटर पर उड़ा विराट का मजाक

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के टीजर के बाद अब अनुष्का ने इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर कर दिया है. पोस्टर टीजर से भी डरावना नजर आ रहा है.

Advertisement
अनुष्का शर्मा फिल्म परी का पोस्टर अनुष्का शर्मा फिल्म परी का पोस्टर

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी के हॉरर टीजर जारी होने के बाद अब इस फिल्म का रातों की नींद उड़ा देने वाला पोस्टर भी जारी हो गया है. पोस्टर में अनुष्का के पीछे एक शैतानी साया नजर आ रहा है. अनुष्का की फिल्म का ये पोस्टर जारी होते ही विराट कोहली के साथ उनकी कई तस्वीरों को ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसका टीजर भी रिलीज किया है. अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा स्वीट ड्रीम्ज.

अनुष्का का लुक इस टीजर और पोस्टर में काफी खतरनाक लग रहा है जिसे देखकर आपके रोंगटे एकबार को जरूर खड़े हो जाएंगे. इसी के साथ आपको फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार भी हो जाएगा.

बता दें कि पिछले दिनों आ रही खबरों के मुताबिक अनुष्का की फिल्म रिलीज डेट 9 फरवरी बताई जा रही थी. इसी के साथ इस फिल्म का अय्यारी के साथ क्लैश होने की खबरें भी लगातार आ रही थीं. क्योंकि पैडमेन की रिलीज डेट के बाद अय्यारी की रिलीज डेट 9 फरवरी कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »