अंगद बेदी ने खोली पत्नी नेहा धूपिया के वर्क फ्रॉम की पोल, कैसे होता है काम?

अंगद ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो बता रहे हैं कि घर में लोग कैसे काम करते हैं. मेरी पत्नी भी इन दिनों बहुत मेहनत कर रही है. वो बहुत बिजी है. फिर वो कैमरा पीछे करके दिखाते हैं, जिसमें नेहा धूपिया सोफे पर सोती हुई नजर आती हैं.

Advertisement
अंगद बेदी और नेहा धूपिया अंगद बेदी और नेहा धूपिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2020,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी इन दिनों साथ में समय बिता रहे हैं. दोनों कपल गोल्स देते हैं. दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है. दोनों एक-दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं. अब अंगद बेदी ने एक फनी वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो नेहा धूपिया का वर्क फ्रॉम होम रूटीन बताते दिख रहे हैं. वीडियो काफी फनी हैं.

अंगद ने शेयर किया नेहा का वीडियो

Advertisement

अंगद ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो बता रहे हैं कि घर में लोग कैसे काम करते हैं. मेरी पत्नी भी इन दिनों बहुत मेहनत कर रही है. वो बहुत बिजी है. फिर वो कैमरा पीछे करके दिखाते हैं, जिसमें नेहा धूपिया सोफे पर सोती हुई नजर आती हैं. अंगद कहते हैं कि वो बहुत काम कर रही हैं उन्हें तंग ना करें.

वीडियो शेयर करते हुए अंगद ने लिख- तो इस तरह हम वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. हम लोग बहुत बिजी हैं. #siyapaapaegayaghare. अंगद के इस फनी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ी है. दोनों ने 10 मई, 2018 में शादी कर सभी को सरप्राइज कर दिया था. दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे. इस शादी से कपल को मेहर नाम की एक बेटी है.

Advertisement

वर्क फ्रंट पर बात करें तो नेहा धूपिया एमटीवी रोडीज में नजर आती हैं. वहीं अंगद बेदी गुंजन सक्सेना बायोपिक में नजर आएंगे. गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »