शहंशाह के मेकर्स ने किया कन्फर्म, बनेगा बिग बी की पॉपुलर फिल्म का रीमेक

ये रिपोर्ट्स थी कि अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह का रीमेक बनने जा रहा है. अब इस खबर पर खुद फिल्म के डायरेक्टर का कन्फर्मेशन आ गया है.

Advertisement
शहंशाह फिल्म से अमिताभ बच्चन शहंशाह फिल्म से अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को शहंशाह नाम से भी बुलाया जाता है. साल 1988 में अमिताभ बच्चन की ये फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. अमिताभ बच्चन के इस किरदार का प्रभाव लोगों पर ऐसा पड़ा कि अमिताभ को शहंशाह कह कर बुलाया जाने लगा. कुछ समय पहले से ये रिपोर्ट्स चल रही थी कि इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है. अब इस खबर पर खुद फिल्म के डायरेक्टर का कन्फर्मेशन आ गया है.

Advertisement

फिल्म के निर्देशक और बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके टीनू आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के रीमेक की बात को स्वीकारा है. आज जब बॉलीवुड में धड़ल्ले से फिल्मों का रीमेक बनाया जा रहा है तो इसमें बिग बी की इस फिल्म का रीमेक क्यों बनना चाहिए इस बारे में टीनू आनंद ने बताया.

उन्होंने कहा- हां, मैं शहंशाह का रीमेक बनाऊंगा. मगर पहले कोरोना वायरस खत्म हो जाए उसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा. फिल्म का रीमेक हमारे दिमाग में है और हम इसके रीमेक को बनाने को लेकर काफी उत्सुक हैं. कई सारे लोग मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे इस फिल्म के राइट्स मांगे. फिर मेरे मन में खयाल आया कि क्यों ना मैं ही इसका रीमेक बनाऊं.

फिल्म को किया जाएगा मॉडिफाई

Advertisement

टीनू ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा -'जाहिर सी बात है कि फिल्म में काफी सारे मॉडिफिकेशन किए जाएंगे. फिल्म का ऑरिजनल भाग 1988 में आया था और आज 2020 चल रहा है. इस लिहाज से फिल्म को मॉडिफाई किया जाएगा. फिल्म की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे और उनके अपोजिट मिनाक्षी शेषाद्रि थीं. इसके अलावा फिल्म में अमरीश पुरी, कादर खान, प्राण और विजेंद्र घटके जैसे कलाकार शामिल थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »