अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 2.70 करोड़ फॉलोअर्स, पीएम मोदी से अभी भी पीछे

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने बॉलीवुड सितारो को तो पीछे छोड़ दिया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से अभी भी वो पीछे हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

स्वाति पांडे / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर फॉलो करने वाले फॉलोअर्स की संख्या 2.70 करोड़ पहुंच गई है. अभिनेता ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. अमिताभ ने शनिवार रात को ट्वीट किया, 'ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स! 2.70 करोड़! मैं वास्तव में खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.'

Advertisement

अमिताभ अन्य कलाकारों जैसे शाहरुख खान (2.51 करोड़), सलमान खान (2.3 करोड़), आमिर खान (2.09 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.74 करोड़) और दीपिका पादुकोण (1.85 करोड़) से आगे हैं.

हालांकि अमिताभ अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं. मोदी के ट्विटर पर 3.02 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

अमिताभ ने राजनीति पर आधारित अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सरकार-3' में सुभाष नागरे का किरदार निभाया था.

फिलहाल अमिताभ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में आमिर खान और फातिमा सना शेख भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »