फिल्म इंडस्ट्री में इमरान हाशमी अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. सेट हो या कोई इवेंट, इमरान हर जगह समय पर पहुंचते हैं. लेकिन बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने हर जगह लेट पहुंचने की आदत ही बना ली है.
इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. खबर है कि कृति खरबंदा, जो 'राज रीबूट' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं, ने अपने अनुशासनहीनता से इमरान हाशमी को परेशान कर रखा है. कृति शूटिंग के पहले दिन से ही सेट पर लेट आती हैं.
हाल ही में इमरान और कृति दोनों को अपनी फिल्म के लिए देना था. इमरान तो एक प्रोफेशनल की तरह एकदम समय पर आ गए लेकिन कृति समय से आधा घंटा लेट थीं. इससे इमरान ने अपना आपा खो दिया और अपने मैनेजर पर जमकर बरसे. इसके बाद इमरान के मैनेजर और कृति की टीम में कहासुनी हो गई.
रिपोर्ट्स की माने तो अब और कृति ने आपस में बातचीत बंद कर दी है. इससे फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट को यह डर है कि दोनों की लड़ाई से फिल्म के में दिक्कत आएगी.
पूजा बजाज