'तम्मा तम्मा' गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ आलिया ने शेयर किया ये वीडियो

आलिया भट्ट और वरुण धवन जल्द ही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आएंगे. फिल्म का गाना 'तम्मा तम्मा' दो दिन बाद रिलीज होने वाला है. आलिया ने वरुण और माधुरी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित गाने को प्रमोट करती नजर आ रहीं हैं.

Advertisement
आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और वरुण धवन आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और वरुण धवन

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 09 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का दूसरा गाना 'तम्मा तम्मा अगेन' दो दिन बाद रिलीज होने वाला है. दरअसल यह गाना 1989 की फिल्म 'थानेदार' का है. यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. इस गाने को लेकर आलिया और वरुण एक बार फिर आ रहे हैं.


आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में भी है. वीडियो में माधुरी दर्शकों को बता रहीं हैं कि 'तम्मा तम्मा अगेन' दो दिन में रिलीज होने वाली है.

Advertisement

 

यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी. इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था. इस गाने को अभी तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement