आलिया भट्ट ने शेयर किया सड़क-2 का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सड़क 2 के साथ ही आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.

Advertisement
सड़क 2 का पोस्टर सोर्स इंस्टाग्राम सड़क 2 का पोस्टर सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

कोरोना वायरस के चलते कई फिल्मों की थियेटर्स रिलीज रूक गई थी जिसके बाद कई प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया था. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 भी एक ऐसी ही फिल्म थी जो जुलाई के महीने में थियेटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की मार के चलते फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अपना फैसला बदलना पड़ा. इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.

Advertisement

आलिया भट्ट ने सड़क-2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'और यहां देखिए, सड़क 2, प्यार की रोड़ एक ही ऐसी रोड है जिसे आप ले सकते हैं'. इस पोस्टर में किसी भी एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन पोस्टर में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मौजूद हैं. आलिया और आदित्य इससे पहले फिल्म 'कलंक' में एक साथ काम कर चुके हैं. आलिया कंधे पर बैग लटकाए हुए हैं वही आदित्य रॉय कपूर के हाथ में गिटार मौजूद है. ये फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं आलिया भट्ट

गौरतलब है कि सड़क 2 विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है. ये फिल्म पहले 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की रिलीज टलती ही जा रही थी और कुछ समय पहले इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था. इस फिल्म को 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल बताया जा रहा है. आलिया भट्ट इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रहास्त्र और करण जौहर के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त का भी हिस्सा हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement