गुलशन कुमार की बायोपिक से बाहर हुए अक्षय, सलमान बन सकते हैं 'मुगल'

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बायोपिक फिल्मों के किंग होते जा रहे हैं. पिछले दिनों अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मुगल' साइन की थी. लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक अब इस फिल्म से अक्षय बाहर हैं और उनकी जगह सलमान खान ले सकते हैं...

Advertisement
अक्षय कुमार की जगह सलमान खान आएंगे फिल्म में नजर अक्षय कुमार की जगह सलमान खान आएंगे फिल्म में नजर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बायोपिक फिल्मों के किंग होते जा रहे हैं. पिछले दिनों अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मुगल' साइन की थी. लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक अब इस फिल्म से अक्षय बाहर हैं और उनकी जगह सलमान खान ले सकते हैं. आ रही रिपोर्ट के मुताबिक डेट्स की वजह से अक्षय ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं.

Advertisement

खबरों के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि डेट्स की समस्या है या फिर अक्षय को गुलशन कुमार से जुड़े विवादों से दिक्कत है लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया है. अक्षय ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है.

अक्षय कुमार के बाद फिल्म में गुलशन कुमार के रोल के लिए सलमान खान को लिया जा सकता है. अक्षय कुमार को लेकर पहले भी फिल्म से बैकआउट करने की खबरें आ चुकी हैं. तब खबर थी कि उनकी जगह फिल्म में आमिर खान आ सकते हैं. लेकिन अब सलमान के नाम को लेकर विचार किया जा रहा है.

बता दें अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म केसरी और गोल्ड की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं सलमान अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. अब देखना ये है कि आखिरकार कौन मुगल फिल्म में गुलशन कुमार का रोल प्ले करेगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement