जॉली एलएलबी 2: अक्षय दिखा रहे हैं वो सीन, जो फिल्म में नहीं है

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की रिलीज से पहले फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर विवाद हुआ था. सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ सीन्स हटा भी दिए थे. अक्षय ने अपने फैंस के लिए एक डिलीटेड सीन शेयर किया है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' की कमाई 88 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.


हालांकि रिलीज के पहले फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर विवाद जरूर हुआ था. दरअसल यह फिल्म कोर्टरुम ड्रामा है और सेंसर बोर्ड को इसके कुछ सीन्स से ऐतराज था. इसलिए फिल्म से कुछ सीन्स को हटा दिया गया था.

Advertisement


अब ने अपने फैंस के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से हटाए गए एक सीन को शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने केप्शन दिया है, 'फिल्म जॉली एलएलबी 2 को इतना प्यार देने के लिए आप सब का शुक्रिया. आप सब के साथ मैं फिल्म से अपना फेवरेट डिलीटेड सीन शेयर कर रहा हूं.'

 

बता दें कि यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय एक वकील की भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय के अपोजिट हुमा कुरैशी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement