अक्षय कुमार ने दोस्त को दिया धोखा, ऐसे छोड़ी फिल्म

अक्षय कुमार अपने दोस्तों के साथ दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं. फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने उस दोस्त को ही दगा दे दी, जिसने उनको कई हिट फिल्में दिलाई थीं...

Advertisement
अक्षय कुमार/ Pic: YS अक्षय कुमार/ Pic: YS

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी को नमस्ते लंदन में ब‍हुत पसंद किया गया था. लेकिन इसके सीक्वल, नमस्ते इंग्लैंड में अक्षय कुमार की जगह अर्जुन कपूर ने ले ली है.

फिल्म मेकर विपुल शाह ने नमस्ते लंदन का सीक्वल, नमस्ते इंग्लैंड काफी पहले ही अनाउंस कर दिया था. बता दें कि नमस्ते लंदन उस समय आई थी, जब अक्षय और कटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए वैसी ही एक और कहानी पिरोई गई और इसमें भी अक्षय का नाम लगभग तय था.

Advertisement

लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि अब जब नमस्ते इंग्लैंड की चर्चा शुरू हुई तो उसमें अर्जुन कपूर की एंट्री की बात हो रही है. स्पॉटबॉयई की एक खबर के अनुसार, ने नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग फिलहाल 4 महीने के लिए टाल दी है. दरअसल, वह अभी 2.0 का काम निपटाने में बिजी हैं जिसमें वह रजनीकांत के साथ नजर आएंगे.

लेकिन सच ये हो सकता है

वहीं कहा ये भी जा रहा है कि अक्षय ने फिल्म लटकाई नहीं, बल्क‍ि छोड़ दी है. इसकी वजह है कि वह अब अच्छी और अर्थपूर्ण फिल्मों पर ही फोकस करना चाहते हैं. हालांकि विपुल शाह ने एक समय में अक्षय को काफी हिट फिल्में दिलाई हैं, ऐसे में उनका इस तरह दोस्त को दगा देना थोड़ा हैरान करता है.

अब देखते हैं कि क्या अक्षय के लिए विपुल शाह कोई अर्थपूर्ण और संदेश देने वाली फिल्म तैयार करते हैं!

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »