उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी ऐश्वर्या राय की 'सरबजीत'

ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'सरबजीत' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हाेगी.  इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दलबीर कौर की भूमिका निभाई है.

Advertisement
फिल्म 'सरबजीत' फिल्म 'सरबजीत'

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 19 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत 'सरबजीत' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया. इसके निर्माता सरकार के इस कदम से काफी खुश हैं. इस फिल्म के निर्माताओं के एक बयान में यह जानकारी दी गई है.

बयान में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी महीने फिल्म के सदस्यों से मुलाकात की थी. उन्होंने निर्माताओं से कहा था कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.

Advertisement

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि पहले दिन से ही हम सभी का मानना था कि को सबको सुनाए जाने की आवश्यकता है. यह हमारे मेहनत और प्यार का फल है. हम अखिलेश यादव के शुक्रगुजार हैं.

20 मई को रिलीज होने वाली है. इसमें दलबीर कौर के संघर्ष को दिखाया गया है जो पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए संघर्ष करती है. . ऐश्वर्या राय बच्चन ने दलबीर कौर की भूमिका निभाई है. यह फिल्म उमंग कुमार द्वारा निर्देशित की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement