दीपिका-रणवीर के साथ भंसाली चाहते हैं 3 और फिल्में, ये है मकसद

संजय लीला भंसाली पद्मावत की सफलता के बाद अब तीन और फिल्में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ करना चाहते हैं. वे एक साथ तीन फिल्मों की डील करेंगे. बता दें कि पहले ही भंसाली इस कपल के साथ तीन फिल्में कर चुके हैं.

Advertisement
दीपिका, रणवीर, भंसाली दीपिका, रणवीर, भंसाली

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

संजय लीला भंसाली पद्मावत की सफलता के बाद अब तीन और फिल्में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ करना चाहते हैं. वे एक साथ तीन फिल्मों की डील करेंगे. बता दें कि पहले ही भंसाली इस कपल के साथ तीन फिल्में कर चुके हैं.

 एशियन एज के अनुसार, संजय लीला भंसाली को लगता है कि दीपिका और रणवीर में अभी काफी टैलेंट है, जिसे एक्सप्लोर किया जाना चाहिए. इसीलिए वो दोनों कलाकारों के साथ 3 फिल्मों की एक डील साइन करना चाहते हैं.' अब सवाल ये है कि क्या ये फिल्में भी इतिहास पर होंगी और कौन सा प्रोडक्शन एक ही कपल के साथ तीन बार फिल्में बनाना चाहेगा.   

Advertisement

 भंसाली एएनआई से कह चुके हैं, 'दीपिका बेहद हार्डवर्किंग हैं. यह उनकी मेहनत का ही कमाल है कि वो मुश्किल से मुश्किल रोल को आसानी से कर लेती हैं.  मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है. मैं कहूंगा कि अभी तो मेरा और दीपिका का सफर केवल शुरू हुआ है.'

 बता दें कि 'पद्मावत' के हिट होने के बाद दीपिका अपने अगले प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहीं हैं. खबरों की मानें तो वह अगली फिल्म में लेडी डॉन का किरदार निभाएंगी. अगले प्रोजेक्ट में दीपिका एक गैंगस्टर सपना दीदी के रोल में नजर आएंगी.

दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की तरह ही यह फिल्म भी वुमन सेंट्रिक होगी. यह फिल्म हुसैन जायदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है. यह एक सच्ची कहानी है. इसके चलते मैं काफी सारी वर्कशॉप कर रही हूं. इस फिल्म में मेरे लिए बहुत सारा फिजिकल वर्क है, तो इस पर काम जारी है. दीपिका ने कहा कि यह पहली बार है कि मैं विशाल भारद्वाज के साथ काम करूंगी और दूसरी बार इरफान खान के साथ. मुझे लगता है इस कहानी को भी लोगों के सामने आना चाहिए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »