'जंगली' के बाद विद्युत जामवाल को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, ये होगा रोल

महेश मांजरेकर फिल्म वास्तव की पटकथा से मिलती-झुलती एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसमें उन्होंने विद्युत जामवाल को कास्ट किया है.

Advertisement
विद्युत जामवाल विद्युत जामवाल

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

अपने शानदार स्टंट और आकर्षक फिजीक के बलबूते विद्युत जामवाल लोगों के चहेते बन चुके हैं. मौजूदा दौर में वो ऐसे एक्शन हीरो हैं जिनको बड़े-बड़े फिल्ममेकर अपनी मूवी में लेना चाहते हैं.

खबर है कि महेश मांजरेकर फिल्म वास्तव की पटकथा से मिलती-झुलती एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका के लिए विद्युत जामवाल को कास्ट किया है. बता दें कि फिल्म वास्तव 1999 में रिलीज हुई थी. फिल्म में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

Advertisement

फिल्म में विद्युत एक एनआरआई की भूमिका में नजर आएंगे. जो मुंबई आता है और अपने आप को मुश्किल परिस्थितियों में घिरा हुआ पाता है. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी.

इसमें बड़े स्टार काम करते हुए नजर आएंगे. नसीरुद्दीन शाह, अमोल पालेकर और प्रतीक बब्बर भी फिल्म का हिस्सा होंगे. फीमेल रोल के लिए अभी बातचीत चल रही है.

बता दें कि फिल्म के निर्देशक महेश तकरीबन 8 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. इसके अलावा अगर विद्युत की बात करें तो वे फिलहाल फिल्म जंगली की शूटिंग में व्यस्त हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement