इयान मैक्केलेन के साथ डिनर में शामिल हुए आमिर खान

आमिर खान ने ब्रिटिश स्टार इयान के साथ डिनर किया. किरण राव भी अामिर के साथ मौजूद थी .

Advertisement
आमिर खान और ब्रिटिश स्टार इयान मैक्केलेन आमिर खान और ब्रिटिश स्टार इयान मैक्केलेन

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

मशहूर अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फेम कलाकार इयान मैक्केलेन के साथ डिनर में शिरकत की. 76 साल के इयान विख्यात लेखक शेक्सपियर की 400वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी रचनाओं तथा संस्कृति, शिक्षा और समाज पर उनके प्रभाव का उत्सव मनाने के लिए आयोजित वैश्विक कार्यक्रम शेक्सपियर्स लाइव्स ऑफ फिल्म के तहत भारत में हैं.

Advertisement

जियो मामी विद स्टार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दोनों कलाकारों की तस्वीर शेयर की गई है. तस्वीर के साथ लिखा गया है, ' और किरण राव ने कल रात इयान मैक्केलेन के साथ डिनर किया.

मामी फिल्म क्लब ने भारत में कार्यक्रम के आयोजन के लिए ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी की है. भी ब्रिटिश स्टार इयान के साथ एक सत्र आयोजित कर रहे हैं. शेक्सपियर्स लाइव्स ऑफ फिल्म के लिए बीएफआई के अंबेसेडर के तौर पर दुनिया की यात्रा में मुंबई इयान का पहला पड़ाव है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »