नेशनल अवॉर्ड लेने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची सोनम कपूर

64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी फैमिली के साथ नहीं बल्क‍ि इस शख्स के साथ नजर आईं एक्ट्रेस सोनम कपूर...

Advertisement
एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ  एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शाम 6 बजे से दिल्ली में शुरू हो चुका है. इसमें सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि फिल्म 'रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. वहीं उत्तर प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के तौर पर चुना गया है.


कुछ दिन पहले इन पुरस्कारों की घोषणा हुई थी जिसमें अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर चुना गया था. ये अवॉर्ड समारोह सोनम के लिए काफी खास है लेकिन वह इस मौके पर अपनी फैमिली के साथ नहीं बल्क‍ि अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ नजर आईं. अक्सर साथ नजर आने वाले इस कपल ने कभी भी पब्ल‍िकिली अपने रिश्ते का स्वीकार नहीं किया लेकिन अब इस अवॉर्ड समारोह में सोनम के साथ आनंद का दिखना उन्हें उनकी लाइफ के खास लोगों में से एक बता रहा है.

Advertisement


कुछ दिनों पहले आई मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा इसी साल के आखिरी में शादी कर लेंगे. इस बारे में जब सोनम से बात की गई तो सोनम ने कहा कि उनकी प्राइवेट लाइफ के बारे में दखल ना दिया जाए.

बता दें कुछ समय पहले दोनों लंदन में एक साथ छुट्टियां बिताने गए थे लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक इस रिलेशन के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है. एक बार फिर सोनम आनंद के साथ दिखाई दीं. लंदन में सोनम की एक बेहद करीबी दोस्त की सगाई में वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ पहुंची थीं. यहां उनके बॉयफ्रेंड आनंद भी दिखे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement