'मैं ट्रॉमा में था...', राणाबाली में बच्चे को कड़ाही में डुबोने वाले ब्रिटिश एक्टर का छलका दर्द

बेनेडिक्ट गैरेट का कहना है कि 2022 से भारत में उन्हें औपनिवेशिक शासन के बारे में ज्यादा समझने का मौका मिला है. मुझे भारत के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है. इसलिए मुझे इस तरह के रोल करने से कोई आपत्ति नहीं है.

Advertisement
राणाबाली में बेनेडिक्ट गैरेट बेहद क्रूर किरदार में हैं. (Photo: ITG) राणाबाली में बेनेडिक्ट गैरेट बेहद क्रूर किरदार में हैं. (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

तेलुगू फिल्म राणाबाली फिल्म का ट्रेलर इन दिनों चर्चा में बना है. ब्रिटिश हुकूमत के दौर की इस फिल्म में अंग्रेजों की क्रूरता शरीर में सिरहन पैदा कर देती है. फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसा ही सीन है, जो आपको आंखें बंद कर देने पर मजबूर कर देगा. इस सीन में एक ब्रिटिश अधिकारी बच्चे को खौलती कड़ाही में डाल देता है. इस किरदार को भारत में रह रहे ब्रिटिश एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने निभाया है. 

Advertisement

बेनेडिक्ट ने खुद इस किरदार को निर्दयी और घिनौना बताया है. उनका कहना है कि फिल्म में 19वीं सदी में औपनिवेशिक शासन के दौरान आंध्र प्रदेश में भुखमरी को बहुत ही त्रासद तरीके से दिखाया गया है. 

बेनेडिक्ट का कहना है कि वह आमतौर पर इस तरह के क्रूर और घिनौने किरदार निभाते रहे हैं. लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि यह किरदार बहुत ही घिनौना है. मुझे चुनौतिपूर्ण किरदार निभाना पसंद है क्योंकि इससे मुझे एक्टर के तौर पर इवॉल्व होने का मौका मिलता है. 

बेनेडिक्ट का कहना है कि 2022 से भारत में उन्हें औपनिवेशिक शासन के बारे में ज्यादा समझने का मौका मिला है. ऐसे में मुझे भारत के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है इसलिए मुझे इस तरह के रोल करने से कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब फिल्म में मेरे किरदार को जो क्रूरता करनी पड़ती थी, उसे करते वक्त मैं रो पड़ता था. वह बहुत ट्रॉमैटिक था और इससे मुझ पर बहुत असर पड़ा.

Advertisement

उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को अधिक हिंसक बताने वालों की आलोचना पर जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि जो दिखाया गया है, वो गैरजरूरी है. बहुत ज्यादा हिंसक है. ट्रेलर के कुछ सीन असहज करते हैं लेकिन लोगों को समझना पड़ेगा कि दुर्भाग्य से जिस समय की यह फिल्म है,वो समय हिंसक ही था. ब्रिटिश हुकूमत ने बहुत सारे घिनौने काम किए थे. उन्होंन खूब हिंसा की थी तो अगर वो दौर ही हिंसक था तो उसे उस तरह से दिखाने में कुछ भी गलत नहीं है.  बता दें कि राणाबाली 16 अक्टूबर को देशभर में रिलीज हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »