अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है. वे कोरोना से लड़ाई के लिए जनता को जागरूक भी कर रहे हैं.
नागिन एक्टर अर्जुन बिजलानी ने पीएम केयर्स फंड में 5 लाख रुपये दान किए हैं. उन्होंने इस बात का ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा, 'मुझे पता है कि ये समन्दर में एक बूंद जैसा है लेकिन हर बूंद इस समय जरूरी है.'
आयुष्मान खुराना ने भी पिम केयर्स फंड को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. उन्होंने अमाउंट बताने के बजाए ये कहा कि वे जितनी मदद हो सकती है करेंगे.
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने भी पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये दान करने का ऐलान किया है. उन्होंने लिखा कि मैंने अपने देश को और ताकतवर बनाने के लिए ये पैसे दे रहा हूं.
ऋतिक रोशन भी कोरोना से लड़ाई में आगे आए हैं. उन्होंने मास्क बनाने के लिए 20 लाख रुपये दान किए हैं.
कॉमेडियन कपिल शर्मा भी कोरोना वायरस से जंग में योगदान दे रहे हैं. वे पीएम केयर्स फंड में 50 लाख रुपये दान कर रहे हैं.
एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने पीएम केयर्स फंड में 20 लाख रुपये देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वे अपनी बचत की हुई कमाई से दान दे रहे हैं.
कार्तिक आर्यन जनता को उन्हीं की भाषा में जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले कोरोना मोनोलॉग बनाया था. अब उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है.
बॉलीवुड और टीवी ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स भी कोरोना से लड़ने के लिए दान देने का ऐलान कर चुके हैं. बाहुबली प्रभास ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 50-50 लाख रुपये दान करने का वादा किया है.
राजकुमार राव ने पीएम केयर्स फंड, जोमेंटो फीडिंग इंडिया और चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में पैसे दान किए हैं. हालांकि उन्होंने अमाउंट का खुलासा नहीं किया है.
रवि किशन अपनी तरफ से बड़ी कोशिशें कर रहे हैं. उन्होंने पीएम केयर्स फंड में अपनी एक महीने की सैलरी का दान किया है. इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के तकनीशियनों को राशन भी बांटा.
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पीएम केयर्स फंड में 4 लाख रुपये का दान दिया है.
Federation of Western Indian Cine Employees (FWICE) के मुताबिक, सलमान खान ने इंडस्ट्री के 25000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रूप से मदद करने का प्रण लिया है. सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आया है. बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने कहा कि वे उन सभी मजदूरों का ख्याल रखेंगे. उन्होंने इन 25000 मजदूरों की अकाउंट डिटेल्स मांगीं हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि मदद के पैसे सीधा मजदूरों के पास पहुंचे.
वरुण धवन ने कोरोना ने लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड को 30 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा देश है तो हम हैं.
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने कोरोना से लड़ने वाली चैरिटी को दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए 25 लाख रुपये दान करने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने अपने साथियों से भी दान करने का आग्रह किया.