'मैंने समय रैना को माफ नहीं किया', फेक फोटो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बेइज्जती नहीं भूलूंगी

समय रैना और कुशा कपिला के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे जिसपर कई लोगों ने एक्ट्रेस पर गंभीर सवाल खड़े किए. हालांकि ये फोटोज AI से बनाई गई थीं, जिससे कुशा थोड़ी परेशान हुईं. उन्होंने समय संग पैच-अप करने पर चुप्पी तोड़ी और उन लोगों को फटकारा जो उनके खिलाफ ये सारे पोस्ट इंटरनेट पर फैला रहे हैं.

Advertisement
दोस्त नहीं हैं समय-कुशा कपिला (Photo: Instagram @kushakapila/mainsamayhoon) दोस्त नहीं हैं समय-कुशा कपिला (Photo: Instagram @kushakapila/mainsamayhoon)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने रोस्टिंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इससे उन्हें कई बार मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा है. एक बार उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को इंटरनेट पर भयंकर रोस्ट किया था. उनके जोक्स इतने विवादित थे कि शो बनाने वालों को भी वो सब हटाने पड़े. इसके बाद कुशा और समय के रिश्तों में दरार पैदा हुई थी. मगर बीते कुछ दिन से दोनों के ही कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें समय-कुशा एक साथ हंसी-खुशी पार्टी करते दिख रहे हैं. 

Advertisement

फेक है समय-कुशा का रीयूनियन

ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग कुशा को समय रैना के साथ देखकर उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं. एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर कई लोगों ने सवाल उठाए, जिसपर अब कुशा कपिला ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी जो तस्वीरें वायरल हो रही थीं, वो सब AI से बनी हैं. किसी ने ये सारे पोस्ट उनके खिलाफ जानबूझकर कराए हैं. एक्ट्रेस ने ये भी साफ किया है कि उनकी और समय की दोस्ती नहीं हुई है. 

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुशा कपिला ने कई सारे पोस्ट शेयर करके इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने वायरल पोस्ट पर लिखा ये सब फेक और सीडेड कहा. फिर उन्होंने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि कोई ऐसा करने के लिए अपने पैसे क्यों खर्च करेगा. इंटरनेट पर कुछ लोग मुझे छोटा दिखाने के लिए जिस हद तक गिर सकते हैं, अब तो ये देखकर हंसी आती है. 

Advertisement

कुशा ने अगली पोस्ट में ये भी लिखा- चलिए, अब एक-एक करके हर बात की सच्चाई जांचते हैं, क्योंकि मेरे पास इतना समय और धैर्य नहीं है कि बैठकर पूरा प्लान बनाऊं कि इसे कैसे गलत साबित करूं. हम आराम से और फैक्ट्स के साथ बात करेंगे. ये कोई लंबा-चौड़ा भाषण नहीं है, बल्कि ये दिखाने के लिए है कि इंटरनेट पर मौजूद कुछ 'इंसेल' सोच वाले लोग महिलाओं को छोटा दिखाने के लिए किस हद तक चले जाते हैं. ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं अपनी बात पर डटी रहती हूं, और आगे भी डटी रहूंगी. 

कुशा ने समझाया पूरा झगड़ा

कुशा ने आगे अपना और समय रैना का पूरा विवाद समझाया. एक्ट्रेस ने बताया कि वो कॉमेडियन आशीष सोलंकी के शो पर दोस्ती के रिश्ते से गई थीं, जहां उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी. उन्हें कोई आइडिया नहीं था कि समय उनके लिए वैसा टाइप के जोक्स क्रैक करने वाले हैं जिसे सुनकर बवाल खड़ा हो जाएगा. उन्होंने शो के बाद दोनों समय और आशीष को सोशल मीडिया से ब्लॉक किया. उन्हें उस रोस्टिंग के सदमे से बाहर निकलने में काफी समय लगा था, जिसके लिए वो कॉमेडियन को कभी माफ नहीं कर सकेंगी. 

कुशा ये भी कहती हैं कि उन्होंने कभी समय के बुरे वक्त में उन्हें नीचा नहीं दिखाया. वो कभी उनके शो पर भी नहीं जाना चाहेंगी. एक्ट्रेस और कॉमेडियन हाल ही में सिंगर जसलीन की बर्थडे पार्टी में एक-दूसरे से टकरा गए थे. कुशा कपिला ये भी कहती हैं कि वो सबकुछ भूल जाएंगी मगर अपनी बेइज्जती नहीं भूलेंगी. 

Advertisement

इस पूरे विवाद पर अंत में कुशा ने ये भी कहा कि उनके खिलाफ ऐसे पोस्ट करने बंद हों. वो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और आगे भी करती रहेंगी. इसलिए उन्हें नीचा दिखाना बंद किया जाए. एक्ट्रेस को किसी की जरूरत नहीं कि वो आकर उनके लिए स्टैंड लें, ना ही वो किसी के खिलाफ पीआर चलाएंगी. 

बता दें कि समय रैना ने कुशा कपिला को लेकर रोस्ट में उनकी टूटी शादी, बॉलीवुड करियर और उनके लुक्स पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे एक्ट्रेस भी बहुत परेशान दिखी थीं. ये विवाद 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »