लॉक अप से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, लेने पहुंचे गोविंदा, पति को देख चौंकी, उड़ा चेहरे का रंग

सुनीता आहूजा का लॉक अप 2 से सफर अब खत्म हो गया है. उन्हें घर ले जाने के लिए खुद उनके पति गोविंदा और बेटी टीना शो पर आए थे. इस दौरान सुनीता अपने पति को देखकर पूरी तरह चौंक गई थीं.

Advertisement
पत्नी सुनीता के लिए पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab) पत्नी सुनीता के लिए पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप 2 में शनिवार का दिन जजमेंट डे था. इस दिन शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स बाहर हुए. रितेश देशमुख और फराह खान ने अपने शो से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज अली को बाहर किया. शो में उनका गेम लोगों को पसंद नहीं आ रहा था. उनके अलावा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी लॉक अप से बाहर आईं. 

Advertisement

सुनीता आहूजा को मेडिकल कारणों के चलते शो से बाहर किया गया है. रितेश-फराह ने उन्हें खुद एलिमिनेट होने का ऑप्शन दिया. सुनीता को लेने शो पर गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा आए थे. इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी को लेकर कई बातें कहीं. सुनीता भी गोविंदा को देखकर हैरान हुईं, कुछ पलों के लिए उनके चेहरे का रंग उड़ गया था. 

शो पर आए गोविंदा

गोविंदा की एंट्री होते ही फराह ने सुनीता से पूछा कि आखिर उन्हें क्या हुआ है? क्या वो अपने पति को देखकर खुश नहीं हैं? तो इसपर एक्टर की पत्नी ने कहा- बिल्कुल खुश हूं. ये मुझे मना कर रहे थे कि इस शो पर मत जाओ. जब भी मैं इनकी बात नहीं सुनती, मैं हमेशा फंसती हूं. आगे फराह ने गोविंदा से सुनीता के रियलिटी शो ना करने की वजह जानी. 

Advertisement

जिसपर एक्टर ने कहा- ये सब फूलों में पले हैं, कभी तकलीफ नहीं आई है. और मैं दुआ करता हूं कि आगे भी ऐसी तकलीफ इनपर ना आए. गोविंदा ने आगे सुनीता आहूजा की वायरल गालियों पर भी रिएक्ट किया. शो में एक्टर की पत्नी ने खुलेआम गालियां दी थीं, जिससे कई लोग हैरान भी थे.

गोविंदा संग रिश्ते पर बोलीं सुनीता

इसपर गोविंदा ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा- ये बच्ची है, मुझे जिस वक्त सुनीता की गालियां शो पर निकल रही थीं लोग वीडियो भेज रहे थे कि भई ये देखो. मैंने कहां कोई बात नहीं, उन्हें झेलने दो. फराह खान ने आगे सुनीता आहूजा से कहा कि शो के दौरान उनपर आरोप थे कि वो घर का भेदी हैं. तो क्या इस बारे में उनकी कोई सोच में बदलाव आया? तो गोविंदा की पत्नी ने कहा- इन दो हफ्तों में मुझे काफी चीजें क्लियर हुई हैं. 

'मेरे परिवार में जो कुछ भी होता है, वो घर-परिवार में ही रहनी चाहिए. मैंने ये बात सीख ली है.' पत्नी की बात सुनकर गोविंदा ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा- ऊपर वाले ने जो हमें दिया है, उस तकलीफ से हम बाहर निकल आए और आगे ऐसा ना हो, मैं ऐसी दुआ करता हूं. हर आदमी जो साथ दिया करता है, मैं उसके साथ हूं. और ऊपर वाले ने चाहा तो रहूंगा, हर आदमी जो मुझसे जुड़ा है मैं उससे प्यार करता हूं. 

Advertisement

पत्नी को अटेंशन देंगे गोविंदा?

फराह ने आगे गोविंदा से कहा कि सुनीता आहूजा इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार उन्हीं से करती हैं. वो बाहर जो बोलती हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें अंदर से किसी बात का दुख पहुंचता है. उन्हें एक्टर का साथ और अटेंशन चाहिए. इसपर गोविंदा ने कहा- क्या बिना प्यार किए 40 साल एक साथ निकल गए? देखिए जो फिल्म लाइन में हम हैं, हम अपना काम करते हैं. ये लॉक अप वो है जो दिख रहा है, मैं उस लॉक अप से आया हूं जो किसी ने नहीं देखा. 

गोविंदा ने आगे सुनीता से सीने पर गोली मारने वाला जोक भी किया. वो शो पर असली की गोलियां लेकर आए, जिससे उनकी पत्नी उन्हें मार सके. इस मोमेंट के दौरान रितेश और फराह काफी हंसे. सुनीता आहूजा भी अपने पति का मजाकिया अंदाज देखकर खिलखिलाने लगीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »