'बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल है लॉक अप', बोलीं फराह खान, बताई वजह

फराह खान ने अपने होस्टेड शो लॉक अप और सलमान खान वाले बिग बॉस रियलिटी शो पर कुछ बात कही है. उनका कहना है कि एकता कपूर वाला रियलिटी शो, बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल है. फराह ने इसकी वजह भी बताई है.

Advertisement
सलमान के शो पर बोलीं फराह (Photo: Screengrab) सलमान के शो पर बोलीं फराह (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शोज की भरमार है. एक तरफ नेटफ्लिक्स पर एकता कपूर का शो लॉक अप 2 आ रहा है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख मिलकर होस्ट कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्राइम वीडियो पर कुणाल खेमू का शो अलायंस आ रहा है, जो गेमिंग और स्ट्रैटेजी वाला शो है. 

इन दोनों ही शोज की ऑडियंस अलग-अलग है, मगर इनमें एक समानता भी है. इनका सेटअप ठीक वैसा ही है जैसा बिग बॉस में होता है. बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स एक ही छत के नीचे साथ रहकर अलग-अलग टास्क परफॉर्म करते हैं. हर हफ्ते शो से कोई एक बाहर निकलता है. ऐसे में इन तुलनाओं पर फराह खान ने अपनी राय शेयर की है. 

Advertisement

'बिग बॉस' जैसा नहीं 'लॉक अप'?

बिग बॉस जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं, फराह ने उनके शो अपने शो से कम मुश्किल बताया है. स्क्रीन से बातचीत में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर का कहना है, 'काम तो दोनों शोज में एक जैसा है, लेकिन लॉक अप थोड़ा अलग और ज्यादा मुश्किल है. इसमें कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के ऐसे राज बताते हैं, जो बहुत पर्सनल और इमोशनल होते हैं.'

'वहीं बिग बॉस में ज्यादातर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं, जो लोगों को पसंद भी आते हैं. लेकिन हमारा शो सिर्फ झगड़ों का शो नहीं है, बल्कि लोगों को खुद को बदलने और नई शुरुआत करने का मौका देता है. इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जो लोग अब तक विलेन लग रहे थे, वही हीरो बन सकते हैं, और जिन्हें लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते थे, उन्हें भी पसंद करने लगेंगे.'

Advertisement

लोगों को पसंद आ रहा एकता का शो

फराह और रितेश का शो लॉक अप नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है. हर रोज शो पर कुछ नया और रोमांचक घटता है, जिसे लोगों को देखने में मजा भी आता है. हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपने राज खोल रहे हैं जिससे गेम भी दिलचस्प बनता जा रहा है. इस वीकेंड जजमेंट डे पर भी काफी कुछ होने वाला है. क्योंकि इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स लॉक अप से बाहर जाएंगे. 

रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और इंफ्लुएंसर रियाज अली शो से बाहर होंगे. गोविंदा शनिवार को शो में शामिल भी होने वाले हैं. ऐसे में उनकी और सुनीता की जो भी बातचीत होगी, उसे देखने में भी मजा आने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »