भोजपुरी इंडस्ट्री में होता है बोटॉक्स? आम्रपाली दुबे-रानी चटर्जी ने खोली पोल, बॉलीवुड हसीनाओं की उड़ाई खिल्ली

भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीनाएं रानी चटर्जी, नीलम गिरि और आम्रपाली दुबे ने शो भोजपुरी बवाल में ब्यूटी टॉक्स की. तीनों ने बोटॉक्स और लिप फिलर्स को लेकर खुलकर बातचीत की है.

Advertisement
Amrapali dubey on botox (Photo: Instagram @ranichatterjeeofficial/aamrapali1101) Amrapali dubey on botox (Photo: Instagram @ranichatterjeeofficial/aamrapali1101)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

बॉलीवुड और हिंदी टीवी इंडस्ट्री के सीक्रेट्स जानने के बाद अब तैयार हो जाइए, भोजपुरी स्टार्स के अनकहे किस्सों को जानने के लिए. जियो हॉटस्टार पर जल्द नया शो भोजपुरी बवाल शुरू होने जा रहा है. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप हीरो-हीरोइन नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें भोजपुरी हसीनाओं ने बोटोक्स को लेकर बात की है. साथ ही बॉलीवुड हसीनाओं की खिल्ली भी उड़ाई है.

Advertisement

भोजपुरी हसीनाओं ने खोला राज

वीडियो में रानी चटर्जी, नीलम गिरी और आम्रपाली दुबे चिटचैट कर रही हैं. नीलम ने रानी से पूछा- मुझे ये जानना है कि आपने कौन सा बोटॉक्स किया है? सवाल सुनते ही रानी चटर्जी हैरान हो जाती हैं. उन्होंने कहा, भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स? यहां पर सब कुछ नैचुरल है. आम्रपाली ने रानी से पूछा- ये सब असली है? रानी ने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा- मुझे लगता है अगर मैं बॉलीवुड में होती तो वहां बोटॉक्स कराना पड़ता.

आम्रपाली ने बोटॉक्स कराने के बाद चेहरे पर होने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की नकल करके दिखाई. रानी ने लिप फिलर्स कराने की एक्टिंग की. नीलम ने कहा- बतख लग रही हो. पवन जी पूछेंगे ये क्या कर लिया? रानी ने कहा अगर पवन जी लिप फिलर्स देखेंगे तो बिना बात किए फोन काट देंगे. प्रोमो देखकर लोगों का कहना है ये शो क्रेजी होने वाला है. जबसे भोजपुरी बवाल अनाउंस हुआ है, फैंस के बीच इसे लेकर बज बना हुआ है. ये शो 2 अगस्त से स्ट्रीम होगा.

Advertisement

शो में आम्रपाली दुबे, निरहुआ, पवन सिंह के साथ काजल राघवानी भी नजर आएंगी. नेता तेज प्रताय यादव की मौजूदगी इस शो को और भी ज्यादा खास बनाती है. शो में उनका मस्तमौला अंदाज दिखेगा. पवन सिंह और निरहुआ का टशन दिखेगा. वहीं हीरोइनों की बिहाइंड द सीन होने वाली तकरार का भी राज खुलेगा. ये पहली बार है जब कोई भोजपुरी रियलिटी शो इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हो रहा है. भोजपुरी कलाकारों की धीरे-धीरे हिंदी ऑडियंस के बीच पकड़ मजबूत होती जा रही है.

आप कितना एक्साइटेड हैं इस शो के लिए?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »