Advertisement

ओटीटी

'क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं', हसीना ने दिखाई चैट, चौंके वीरेंद्र सहवाग, बोले- तभी रन नहीं बन रहे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST
  • 1/9

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का धांसू अंदाज में आगाज हो चुका है. शो में इस साल कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हुए हैं. इन्हीं में से एक पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल भी हैं. 
 

  • 2/9

'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री लेते समय एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए. 

  • 3/9

सारा ने प्रीमियर नाइट पर स्टेज पर ही ये खुलासा किया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं. सारा के इस खुलासे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 
 

Advertisement
  • 4/9

वीरेंद्र सहवाग शो की प्रीमियर नाइट पर सारा से पूछते दिखे- मैंने सुना है कि कई क्रिकेटर्स ने आपको DM किए हैं? इसपर सारा ने जवाब दिया- बहुत क्रिकेटर्स मुझे मैसेज करते हैं. 

  • 5/9

शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने फिर सारा के फोन में चैट चेक की. सहवाग को अपना फोन दिखाते हुए सारा बोलीं- कुछ मैसेजेस ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर आपको डांट मारनी पड़ सकती है. 

  • 6/9

सहवाग ने सारा का फोन चेक किया. एक्ट्रेस का फोन चेक करके वो हैरान दिखे. सहवाग बोले- अरे वाह...इसने भी मैसेज किया है, मुझे लग रहा है तभी रन नहीं बन रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/9

सहवाग आगे हैरानी से बोले- अरे इसमें तो लेफ्टी भी है…राइटी भी है और कीपर भी है. अब सारा को किन-किन क्रिकेटर्स ने मैसेज किए हैं, ये तो वहीं बता सकती हैं. लेकिन सहवाग संग उनकी मस्ती को दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया. 

  • 8/9

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल,  शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया है. शो में धमाल मचना शुरू हो गया है. तो आप भी कोई एपिसोड मिस मत करिएगा. 

  • 9/9

(All Photos: Instagram @saragurpals)

Advertisement
Advertisement
Advertisement