Made In Korea: साउथ एक्ट्रेस की ऊंची उड़ान, कोरियन सितारों संग किया काम, कौन हैं प्रियंका मोहन?

‘Made in Korea’ सीरीज में लीड रोल निभा रहीं प्रियंका मोहन इन दिनों चर्चा में हैं. साउथ फिल्मों से पहचान बनाने वाली ये ग्लैमरस एक्ट्रेस अब कोरियन स्टार्स के साथ काम कर रही हैं. और नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही हैं.

Advertisement
प्रियंका मोहन कौन हैं? (Photo: Instagram @priyankaamohanofficial) प्रियंका मोहन कौन हैं? (Photo: Instagram @priyankaamohanofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

प्रियंका मोहन इन दिनों अचानक सुर्खियों में छा गई हैं, और वजह है उनकी नई सीरीज ‘Made in Korea’ में निभाया गया लीड रोल. साउथ सिनेमा की ये ग्लैमरस ब्यूटी अब एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के साथ नई उड़ान भरती नजर आ रही हैं. सवाल हर किसी के मन में है- आखिर कौन हैं प्रियंका मोहन और कैसे बनीं वो इस हाई-प्रोफाइल सीरीज का चेहरा?

Advertisement

कौन हैं प्रियंका?

प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तमिल और तेलुगू फिल्मों से मिली. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, नैचुरल एक्टिंग और सादगी भरी खूबसूरती ने उन्हें जल्द ही डायरेक्टर्स की फेवरेट बना दिया. उन्होंने शिवकार्तिकेयन और नानी जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई. 

प्रियंका की फिल्मों में डॉक्टर (2021), डॉन (2022), एथार्ककुम थुनिंधावन (2022), कैप्टन मिलर (2024) और नानी की गैंग लीडर (2019) शामिल हैं. उन्होंने 2019 में कन्नड़ फिल्म 'ओंध काथे हेला' से शुरुआत की थी.

अब ‘Made in Korea’ में उनका रोल पूरी तरह अलग अंदाज में देखने को मिलेगा. ग्लैमरस लुक, दमदार किरदार और इंटरनेशनल बैकड्रॉप- ये प्रोजेक्ट प्रियंका के करियर का गेम चेंजर माना जा रहा है. सीरीज में उनका किरदार सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी की धुरी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है.

Advertisement

क्या है मेड इन कोरिया की कहानी?

ये एक खूबसूरत क्रॉस-कल्चरल कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जो तमिलनाडु की एक लड़की के कोरिया जाने के सपने और उसके सफर की कहानी दिखाती है. प्रियंका उसी लड़की का किरदार निभा रही हैं. बचपन से ही शेनबा (प्रियंका) को कोरियन संस्कृति से खास लगाव होता है. वो कोरिया को सिर्फ दूर से देखने का नहीं, बल्कि उसे जीने का सपना देखती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो सही में सियोल पहुंच जाती है. लेकिन वहां की असल जिंदगी उसके सपनों से काफी अलग निकलती है. चुनौतियों से भरे इस सफर में शेनबा खुद को पहचानती है, मजबूत बनती है और नए रिश्तों से जुड़ती है.

मेड इन कोरिया में उनके साथ साउथ कोरिया के पॉपुलर एक्टर पार्क हे जिन भी नजर आएंगे. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च से स्ट्रीम की जा सकेगी.

सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. उनकी तस्वीरें और बिहाइंड-द-सीन झलकियां वायरल हो रही हैं. इंडस्ट्री के जानकार मान रहे हैं कि ‘Made in Korea’ के बाद प्रियंका को बॉलीवुड से भी बड़े ऑफर्स मिल सकते हैं.

प्रियंका मोहन का कोरिया जाने का सपना कितना पूरा होता है, ये तो सीरीज से ही पता चलेगा. लेकिन ये सीरीज देखने को आप कितने बेताब हैं, हमें जरूर बताइयेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement