UP के मुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग पर खुर्जा के मयंक और बुलंदशहर की दीपिका 111 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे हैं. दोनों की मन्नत है कि भगवान शिव की कृपा से उनके परिवार विवाह के लिए सहमत हो जाएं. दोनों का कहना है कि उन्हें भगवान शिव की कृपा और परिवारों की सहमति की उम्मीद है.