बार-बार किया Liplock, प्राइवेट वीडियो हुआ Leak, कौन है 'इंटरनेट क्वीन' का सीक्रेट बॉयफ्रेंड?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट किसिंग वीडियो लीक होने पर हाल ही में चुप्पी तोड़ी. ऐसे में लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके साथ वीडियो में दिख रहा लड़का आखिरकार कौन है?

Advertisement
कौन हैं अपूर्वा मुखीजा के बॉयफ्रेंड (Photo: Screengrab) कौन हैं अपूर्वा मुखीजा के बॉयफ्रेंड (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को लोग सोशल मीडिया की दुनिया में 'रिबेल किड' के नाम से जानते हैं. 'रिबेल किड' अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कुछ वक्त पहले अपूर्वा का उनके बॉयफ्रेंड संग एक प्राइवेट लिपलॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. 

अपूर्वा ने हाल ही में अपने वायरल किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी. ऐसे में लोग अपूर्वा के बॉयफ्रेंड को गूगल पर सर्च करने लगे हैं. तो चलिए जानते हैं कि अपूर्वा का बॉयफ्रेंड कौन है, जिनके साथ उनका वीडियो लीक हुआ था.

Advertisement

कौन हैं अपूर्वा मुखीजा का बॉयफ्रेंड? 

प्राइवेट पार्टी में अपूर्वा मुखीजा जिस लड़के संग एक नहीं, बल्कि कई बार Liplock करती हुई दिखी थीं, उनका नाम अमीन जैज हैं. पेशे से अमीन पॉडकास्ट होस्ट, कंटेंट क्रिएटर और डीजे हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में उनका बड़ा नाम है. वो ‘Untriggered with AminJaz’ नाम का पॉडकास्ट होस्ट करते हैं.  उनका पॉडकास्ट साल 2020 में शुरू हुआ था. इसमें रिश्तों, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट और निजी जिंदगी जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की जाती है. 

अमीन के पॉडकास्ट में अपूर्वा भी गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं. उस समय दोनों की केमिस्ट्री के भी खूब चर्चे हुए थे. अमीन पॉडकास्ट के अलावा इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और डीजे से भी जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीन म्यूजिक क्रिएटर के तौर पर काम कर चुके हैं. म्यूजिक में उनका खास इंटरेस्ट है. 

Advertisement

 

किसिंग वीडियो लीक होने पर क्या बोलीं अपूर्वा?

अपूर्वा ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने वायरल किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उनका वीडियो करीब 1 साल पुरानी एक पार्टी का है. उन्हें नहीं पता था कि कोई पार्टी में चुपके से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. 

 

अपूर्वा ने यह भी बताया कि जब उनका वीडियो लीक हुआ था, तो ये देखकर वो टूट गई थीं. उस समय वो एयरपोर्ट पर थीं और वहां लाखों लोगों के बीच उनके आंसू निकल पड़े थे. 

अपूर्वा ने यह भी कहा कि उनका वायरल किसिंग वीडियो उनके पेरेंट्स ने भी देखा था, जिसके बाद वो काफी स्ट्रेस में आ गए थे. उससे पहले उनके पेरेंट्स को नहीं पता था कि उनका कोई बॉयफ्रेंड भी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »