सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की चर्चा रही. वो दोबारा वृंदावन धाम पहुंचे. वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग 19वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाया. एक्ट्रेस ने फोटो भी शेयर की.
कोहली-अनुष्का के गले में कंठी-माथे पर तिलक, भीड़ में बैठकर सुना प्रेमानंद महाराज का प्रवचन
सबसे पहले बात करते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की. वो अक्षय तृतीया के खास मौके पर वृदांवन पहुंचे. कपल ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म राजा शिवाजी का मचअवेटेड टीजर रिलीज हुआ. इसमें अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा भी अहम रोल में दिखेंगी. मूवी में रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में हैं.
गंगा में विसर्जित हुईं आशा भोसले की अस्थियां, घाट पर रोते हुए दिखी पोती जनाई
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया. इस दौरान उनकी पोती जनाई का इमोशनल वीडियो सामने आया है. जिसमें वो अपनी दादी आशा भोसले को याद कर रोती दिखीं.
20 साल की सारा, 71 के राकेश बेदी, हुआ किसिंग विवाद तो एक्टर का टूटा दिल
धुरंधर मूवी में 20 साल की सारा अर्जुन ने राकेश बेदी की बेटी यालिना का रोल प्ले किया था. मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर राकेश बेदी के सारा के कंधे पर kiss करने पर बवाल मच गया था. वो इस पर सफाई दे चुके हैं. हाल ही में उन्होंने इस पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है.
बधाई हो! 'राका' डायरेक्टर एटली के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
फिल्म मेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के किलकारी गूंजी है. कपल के घर 20 अप्रैल 2026 को बेटी का जन्म हुआ है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की है.
अभिषेक-ऐश्वर्या की 19वीं सालगिरह, बेटी आराध्या संग मनाया जश्न, दिखाई पार्टी की झलक
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 19 साल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग फैमिली फोटो पोस्ट की है. फैंस ने कपल को शादी की 19वीं सालगिरह को लेकर बधाई दी है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क