गंगा में विसर्जित हुईं आशा भोसले की अस्थियां, घाट पर रोते हुए दिखी पोती जनाई

महान गायिका आशा भोसले की पोती जनाई का इमोशनल वीडियो सामने आया है. जिसमें वो अपनी दादी आशा भोसले को याद कर रो रही हैं. सिंगर की अस्थियों को विसर्जित करते हुए जनाई रो पड़ीं. उन्होंने दादी को आखिरी गुडबाय बोला.

Advertisement
दादी को याद कर रोईं जनाई (Photo: Screengrab) दादी को याद कर रोईं जनाई (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

12 अप्रैल 2026 को सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. लेजेंडरी सिंगर की रुखसती ने सबकी आंखों को नम किया. खासकर आशा की पोती जनाई को गहरा झटका लगा. वो अपनी दादी को खोकर दर्द में हैं. दादी के बिना वो अपनी दुनिया की कल्पना नहीं कर पा रही हैं. आशा भोसले की अस्थियों को विसर्जित करते वक्त भी जनाई रोती दिखीं.

Advertisement

इमोशनल हुईं जनाई
जनाई का एक वीडिया सामने आया है जिसमें वो पूरे परिवार संग दिखीं. सिंगर के बेटे भी वीडियो में नजर आते हैं. जनाई कितने दर्द में हैं, उनकी हालत देखकर साफ पता चलता है. वो अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहीं हैं. जनाई ने यहां पर भी नम आंखों से अपनी दादी को अलविदा कहा. एक्ट्रेस को यूं इमोशनल होता देख फैंस भी भावुक हो गए हैं. सभी ने जनाई को हिम्मत से काम लेने को कहा है. 

दादी आशा भोसले के निधन के बाद से जनाई सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए अनसीन लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. किसी में वो दादी पर प्यार लुटाती दिखीं. तो कुछ वीडियो में वो दादी संग खेलती, उन्हें पैंपर करती दिखती हैं. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस गदगद हो गए हैं. जनाई ने दादी संग चाइल्डहुड मोमेंट भी पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में वो अपनी दादी को फिर से जिंदगी में वापस पाने की गुहार लगाती दिखीं. जनाई और आशा भोसले के प्यार से भरे पलों को देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं. 

Advertisement

जनाई ने एक इंटरव्यू में दादी संग अपने बॉन्ड का जिक्र किया था. वो आशा भोसले से इतनी अटैच्ड हैं कि उनका जिक्र करने पर ही रोने लगी थीं. जनाई और आशा का बॉन्ड कितना अनोखा और सच्चा प्यार है, ये इन थ्रोबैक वीडियोज को देखकर नजर आता है. जनाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं. हिस्टोरिकल ड्रामा द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज मूवी में जनाई रानी साई भोसले के रोल में दिखेंगी. वो एक्ट्रेस होने के साथ शानदार सिंगर और डांसर भी हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement