'UP में क्रिमिनल भी ठेले पर केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर हंस पड़े CM योगी, Video

'खतरों के खिलाड़ी' से घर-घर में छाने वाले कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने कुछ ऐसा कह दिया कि खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. यूपी के क्राइम पर उनका जोक सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले हर्ष गुजराल (Photos: Screengrab, Intagram @realharshgujral) सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले हर्ष गुजराल (Photos: Screengrab, Intagram @realharshgujral)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों सफलता के सातवें आसमान पर हैं. 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी कई गुना बढ़ गई है. आज उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. कई इवेंट्स में उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है. अब हर्ष गुजराल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग एक ही मंच पर नजर आए.

Advertisement

हर्ष के जोक्स पर योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन वायरल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हर्ष गुजराल के एक इवेंट के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. हर्ष के जोक्स सुनकर योगी आदित्यनाथ भी हंसने पर मजबूर हो गए.

दरअसल, हर्ष ने योगी आदित्यनाथ के सामने लखनऊ का एक वाकया सुनाया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि कभी यूपी क्राइम की वजह से जाना-जाता था. क्राइम की वजह से लोग उत्तर प्रदेश के नाम से ही घबराते थे, लेकिन अब राज्य में सुरक्षा का माहौल ऐसा हो गया है कि बदमाश भी सुधर गए हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने हर्ष गुजराल बोले- उत्तर प्रदेश की तरक्की वहां से पता चलती है, जब हम विदेश में शो करने जाते हैं तो अंग्रेज भी हमसे थोड़ा-थोड़ा घबराते हैं. उसके दो ही कारण हैं- एक तो यूपी के लोग और दूसरे यूपी के योग (योगी आदित्यनाथ). 

Advertisement

हर्ष ने फिर लखनऊ के एक ठेले वाले से जुड़े मजेदार किस्से को सुनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को भी हंसा दिया. योगी सरकार के राज में बदले उत्तर प्रदेश की तारीफ करते हुए हर्ष बोले- ये रियल लाइफ एग्जांपल बता रहा हूं आपको. मैं लखनऊ में शो करने आया था, पिछली बार और मैं ऐसे ही टहल रहा था. मैंने एक केले बेचने वाले से पूछ लिया था- भाई यहां क्राइम का क्या सीन है? तो उसने मुझसे कहा- भाई क्राइम बिल्कुल खत्म हो चुका है. इसपर मैंने उससे पूछा था- आपको कैसे पता? तो उसने कहा था- भाई, मैं खुद पहले क्रिमिनल था और अब केले बेच रहा हूं. 

 

 

हर्ष गुजराल की इस पंचलाइन ने दर्शकों को हंसने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंस पड़े. उनके इस रिएक्शन ने माहौल को काफी मजेदार बना दिया. हर्ष गुजराल ने फिर योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. 

योगी आदित्यनाथ संग हर्ष गुजराल के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लोग हर्ष गुजराल की कॉमिक टाइमिंग की जमकर सराहना कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »