'दीदी गो' उषा उत्थुप ने उड़ाया ममता बनर्जी की हार का मजाक? विवाद के बाद सिंगर ने दी सफाई

उषा उत्थुप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. ‘दीदी गो’ गाना गाते हुए दिखीं उषा पर ममता बनर्जी का मजाक उड़ाने के आरोप लगे. अब सिंगर ने सफाई देते हुए कहा है कि वो ये गाना 25 साल से गा रही हैं और उनका किसी राजनीतिक विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement
उषा उत्थुप ने दी विवाद पर सफाई (Photo: Instagram/@salimmerchant) उषा उत्थुप ने दी विवाद पर सफाई (Photo: Instagram/@salimmerchant)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

भारत की आइकॉनिक सिंगर्स में से एक उषा उत्थुप का नाम अचानक से विवादों में आ गया. सोशल मीडिया पर उषा के एक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उषा जो गाना गाती दिख रही हैं, उसमें 'दीदी गो' बोल भी आ रहे हैं. कई यूजर्स ने ये कहते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उषा ने चुनावों में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार का मजाक उड़ाते हुए ये गाना गाया है. अब उषा ने इस पूरे मामले पर सफाई पेश की है.

Advertisement

उषा ने दी गाने पर छिड़े विवाद की सफाई
सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और म्यूजिक लवर्स के नाम एक नोट शेयर करते हुए उषा ने लिखा, 'ट्विटर (अब एक्स) और व्हाट्सएप पर एक पोस्ट खूब चल रहा है, जिस पर मुझे बस इतना कहना है— कृपया मुझे बिना मतलब ऐसे किसी विवाद में न घसीटें, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है.'

उषा ने सिर्फ दो लाइनों में अपनी सफाई पेश करते हुए लिखा:

1. जिस गाने की बात हो रही है, मैं उसे 25 साल से भी ज्यादा समय से गा रही हूं.
2. मैं कभी कोलकाता छोड़कर मुंबई नहीं गई. मैं पूरी तरह यहीं रहती हूं.

उषा उत्थुप ने ये नोट बड़े दिलचस्प तरीके से साइन-ऑफ करते हुए लिखा— दीदी (उषा उत्थुप).

इस अनाउंसमेंट के साथ उषा ने लिखा कि ये एक अरबी धुन पर बेस्ड बंगाली गाना है, जिसे गाते हुए उन्हें दो दशक से ज्यादा वक्त हो चुका है. साथ में उषा ने बताया कि वो 1976 से लगातार कोलकाता में ही रह रही हैं और वहीं काम करती हैं. उन्हें इस शहर से बहुत प्यार है.

Advertisement

उषा के गाने पर क्यों हुआ विवाद
सोशल मीडिया पर उषा उत्थुप की एक लाइव परफॉरमेंस का वीडियो वायरल हो रहा है. वो जो गाना गा रही हैं, उसमें एक जगह 'दीदी गो' बोल सुनाई दे रहे हैं. जिस अरबी गाने पर ये बंगाली गाना बेस्ड है, वो हाल ही में धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की एंट्री के साथ भी सुनाई दिया था.

उषा का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दीदी के बंगाल छोड़ने पर उषा उत्थुप ने दीदी-गो गाते हुए उनका मजाक उड़ाया. ये याद रखा जाना चाहिए कि TMC सरकार के दौरान, कथित तौर पर उनके शोज से होने वाली कमाई में हिस्सा वसूला जाता था. इस वजह से वो कोलकाता छोड़कर मुंबई चली गई थीं. अब वो वापस लौट आई हैं.' ये पोस्ट और ऐसी ही दूसरी पोस्ट्स के साथ उषा का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement