विजय की जीत का ज‍िसने किया था ऐलान, कौन है वो ज्योत‍िषाचार्य राधन पंड‍ित? थलपति के घर जश्न में शामिल

थलपति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने जा रहे हैं. उनकी पॉलिटिकल पार्टी टीवीके की जीत होने वाली है. ऐसे में उनके घर पर अभी से जश्न का माहौल शुरू हो गया है.

Advertisement
थलपति विजय की पक्की है जीत (Photo: PTI) थलपति विजय की पक्की है जीत (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय जल्द तमिलनाडु की कमान संभालने वाले हैं. एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके विधानसभा चुनाव के नतीजों में आगे नजर आ रही है. विजय की जीत पक्की है और वो जल्द तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. चुनावी नतीजों के बीच विजय के घर पर जश्न का माहौल है.

थलपति की जीत से जश्न में बदला माहौल

Advertisement

थलपति विजय को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक्टर ने अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ा और एक ब्लॉकबस्टर जीत की तरफ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. उनका परिवार इस जीत से बेहद खुश है. विजय के घर का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके माता-पिता और बहनें खुशी से झूम उठे हैं. 

वीडियो में विजय के पिता लिफ्ट से घर के अंदर आते नजर आ रहे हैं. उन्हें देखते ही मां और बहनें खुशी के मारे उछल-उछलकर जीत का जश्न मना रही हैं और जोर-जोर से चिल्ला भी रही हैं. एक्टर की जीत के लिए उनके पूरे परिवार ने मंदिर जाकर प्रार्थना की थी, जो अब सफल होती नजर आई है. 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने थलपति विजय को जीत की बधाई दी है. X पर ट्वीट के जरिए एक्टर ने लिखा, 'बधाई हो थलपति विजय लोगों का आप पर विश्वास देखना अद्भुत है. आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.'

Advertisement

विजय के घर पर एक खास शख्स को भी फूलों का गुलदस्ता, शॉल और बाकी चीजें लेकर जाते हुए देखा गया. ये उनके ज्योतिष राधान पंडित थे, जो विजय को जीत की बधाई देने पहुंचे. इन्होंने विजय की जीत की भविष्यवाणी का दावा किया था, जो अब सच भी हो गई है. ऐसे में ज्योतिष और एक्टर की ये मुलाकात भी काफी खास है. 

कौन हैं ज्योतिष राधान पंडित?

वैसे राधान पंडित कोई आम ज्योतिष नहीं हैं. वो इससे पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटोर रहे हैं. उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. एक्टर विजय और जयललिता के अलावा, राजान पंडित और भी कई नेताओं को मेंटोर कर चुके हैं. विजय के लेकर उनकी भविष्यवाणी चूंकि अब सच हो गई है, ऐसे में अब उनकी भी वाहवाही होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement