फिल्म रैप में देखें गुरुवार के दिन क्या हुआ खास. सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी हुई है. उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई थी कि एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी. इसके अलावा जॉनी और सौरभ जल्द ही अपना नया कॉमेडी शो 'पॉप कौन' लेकर आ रहे हैं. इस शो को डायरेक्टर फरहाद समजी ने बनाया है.
खुलने वाली है कंगना की जेल, TV पर होगा लॉक अप धमाका, 2 जेलर करेंगे अत्याचार
बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि शो को हिट बनाने के लिए इस बार मेकर्स पहले से ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स एड कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बार शो में क्या खास हो सकता है?
सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले आया हार्ट अटैक, हुई सर्जरी, बताया कैसी है तबीयत
सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी हुई है. उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई थी कि एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी. फिलहाल सुष्मिता की हालत ठीक है. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर ये जानकारी दी.
छोड़ी एक्टिंग, रिश्तेदार मार रहे ताने, लेकिन इन फिल्मों में दिखेंगी 'लेडी सुपरस्टार'
कहते हैं कि किसी की भी लाइफ आसान नहीं होती. उतार- चढ़ाव तो लगे ही रहते हैं. जिस तरह यह बात आम लोगों के लिए है, उसी तरह सेलेब्स के लिए भी है. साउथ इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस नयनतारा आजकल सुर्खियों में आई हुई हैं. कॉलीवुड सर्कल में नयनतारा के नाम की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को दो फिल्मों से निकाल दिया गया है. एक्टिंग की फील्ड को भी इन्होंने अलविदा कह दिया है.
'कटी-फटी शक्ल लेकर कैसे...', शत्रुघ्न सिन्हा अपने चेहरे से थे परेशान, बोले- प्लास्टिक सर्जन से बात कर ली थी
शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज खान के शो में बताया पिता उनके एक्टर बनने के खिलाफ थे. उन्होंने फिल्मी सफर में आई चुनौतियों के बारे में भी बात की. शत्रुघ्न प्रोमो में कहते हैं- शर्मिंदगी होती थी. कटी-फटी शक्ल लेकर मैं आ रहा हूं फिल्मों में. कैसे अपनी जगह बनाऊंगा. कैसे क्या करूंगा? प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली थी हमने.
'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने नहीं कॉमेडी होने वाला है' जॉनी लीवर-सौरभ शुक्ला लेकर आ रहे हैं 'पॉप कौन'
जॉनी और सौरभ जल्द ही अपना नया कॉमेडी शो 'पॉप कौन' लेकर आ रहे हैं. इस शो को डायरेक्टर फरहाद समजी ने बनाया है. दोनों कॉमेडी किंग्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पठान से वायरल हुए शाहरुख खान और सलमान खान के एंड क्रेडिट सीन को री-क्रिएट करते दिख रहे हैं.
अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर मालिक मनोज देसाई, बोले- बार-बार कपिल शर्मा शो में क्यों जाते हैं?
पॉपुलर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने इंटरव्यू में अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर निराशा जताई है. मनोज देसाई ने कहा, अक्षय कुमार को एक साल में तीन-चार फिल्में रिलीज करने के बजाए सिर्फ दो फिल्में रिलीज करनी चाहिए. इसके अलावा उन्हें बार-बार कपिल शर्मा शो पर नहीं जाना चाहिए.
aajtak.in