सुशांत केस: क्या आज गिरफ्तार होंगी रिया? ड्रग कनेक्शन में NCB के सामने होगी पेशी

बताया जा रहा है कि रिया से ड्रग्स मामले में कड़ी पूछताछ होने वाली है. रिया की मिरांडा, शोविक और अन्य लोगों संग हुई ड्रग्स को लेकर व्हाट्सएप चैट के बारे में NCB पूछताछ करेगी. इसके साथ ही ये कयास भी लगाये जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकती हैं.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:56 AM IST
  • आज NCB के सामने पेश होंगी रिया चक्रवर्ती
  • रिया पर भी लटकी है गिरफ्तारी की तलवार
  • ड्रग्स कनेक्शन में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामले में NCB के लिए शुक्रवार और शनिवार का दिन अहम साबित हुआ है और अब रविवार को भी दो बड़ी बातें होने वाली हैं. शनिवार को कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को 4 दिन की NCB कस्टडी का फैसला सुनाया. अब रविवार को रिया को NCB के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है. रिया चक्रवर्ती रविवार को NCB के सामने  पेश होंगी. NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि रिया से ड्रग्स मामले में कड़ी पूछताछ होने वाली है. रिया की मिरांडा, शोविक और अन्य लोगों संग हुई ड्रग्स को लेकर व्हाट्सएप चैट के बारे में NCB पूछताछ करेगी. इसके साथ ही ये कयास भी लगाये जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकती हैं. रिया के भाई शोविक के गिरफ्तार होने और उन्हें रिमांड मिलने के बाद से ही कयास तेज हो गए हैं कि रिया की भी गिरफ्तारी रविवार को हो सकती है. 

शोविक और मिरांडा के अलावा शनिवार को सुशांत के स्टाफ दीपेश को भी गिरफ्तार किया गया. खबर है कि दीपेश सावंत को रविवार सुबह 10 बजे से 10.30 के बीच मुंबई के हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा. सावंत ने माना है कि रिया और उनके भाई शोविक के कहने पर उसने बैन नशीले पदार्थों को खरीदा था. सावंत को ये अच्छे से पता था कि जिन ड्रग्स को वो खरीद रहा है और आगे पहुंचा रहा है वो गैर-कानूनी हैं. इस मामले में NCB सावंत को पांच दिन तक कस्टडी में रखने की मांग कर सकती है. 

Advertisement

बता दें कि NCB ने शुक्रवार और शनिवार को कई बड़े कदम उठाए और ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुछ ड्रग्स पैडलर्स के घर रेड मारी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के भाई शोविक समेत 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. इसमें सैमुअल, करण, कैजान, दीपेश और जैद का नाम शामिल है. दीपेश का बयान NDPS एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया था और उसे NDPS एक्ट के तहत ही अरेस्ट किया गया है. अब रविवार को ये मामला क्या मोड़ लेता है ये देखने वाली बात होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »