सुशांत केस: ईडी का रिया के पिता को समन, बैंक लॉकर की चाबी के साथ बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा गया है.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती के परिवार से पूछताछ जारी रिया चक्रवर्ती के परिवार से पूछताछ जारी

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 27 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • सुशांत केस में जारी है एजेंसियों की जांच
  • ईडी ने रिया के पिता को भेजा समन
  • सीबीआई कर रही है शोविक से सवाल

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच जारी है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा गया है. ईडी ने अपने समन में कहा है कि साथ में बैंक लॉकर की चाबी भी लाएं.

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के परिवार से ईडी और सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी ईडी की ओर से रिया, रिया के भाई और पिता से सवाल-जवाब किए गए थे. सुशांत केस में कई बार पैसों की लेनदेन, बैंक खाते से पैसे निकालने की बात सामने आई थी, ऐसे में अब ईडी की टीम रिया के पिता से इन सवालों के जवाब मांगेगी.

Advertisement

गुरुवार को ही सीबीआई की टीम भी रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर रही है. शोविक से इससे पहले भी पूछताछ हुई है, अब गुरुवार को इन सवाल-जवाब के बीच सीबीआई की टीम शोविक को DRDO गेस्ट हाउस से कहीं बाहर ले गई.

गौरतलब है कि सुशांत के परिवार से आरोप लगाया गया था कि रिया और उसके परिवारवालों ने सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल किया, साथ ही 15 करोड़ रुपये खाते से निकालने की बात कही गई थी. यही कारण है कि जांच एजेंसियां इस मामले में हर उस पहलू का सच निकालने में जुटी है.

पूछताछ के इस सिलसिले के बीच रिया चक्रवर्ती ने आजतक से खास बात की है और अपनी चुप्पी को तोड़ा है. रिया ने बताया कि सुशांत के साथ 2013 से ही डिप्रेशन की दिक्कत शुरू हो गई थी, जिसके बारे में उन्हें यूरोप के टूर पर पता लगा था. रिया ने ये भी बताया कि सुशांत और उनके भाई शोविक के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी, यही कारण रहा कि तीनों ने साथ में कंपनी भी बनाई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »