रिया को अभी जेल में ही रहना होगा, बढ़ी न्यायिक हिरासत, जमानत पर कल HC में सुनवाई

ड्रग्स केस में फंसीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की न्यायिक हिरासत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. इस बीच रिया और शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

ड्रग्स केस में फंसीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ गई है. रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इस बीच रिया और शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. इस पर कल यानी 23 सितंबर को सुनवाई होगी.

Advertisement

रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पहले रिया ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रही थीं लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल की कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे जिसके पैसे उनकी बहन रिया चक्रवर्ती दिया करती थीं.

सामने आ रहे दिग्गज सेलेब्स के नाम

NCB जो कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही थी वो अपनी अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए उस स्तर पर आ पहुंची है जहां तमाम दिग्गज सेलेब्स के नाम इसमें निकल कर सामने आ रहे हैं. एनसीबी अब तक इस मामले में कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और अब सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस के नाम सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड जगत में खलबली मच गई.

Advertisement

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में जो खुलासा किया है उसमें दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है. दरअसल एनसीबी की इस इंवेस्टिगेशन में जया साहा की मैनेजर करिश्मा से दीपिका पादुकोण की बातचीत के चैट्स सामने आई है. जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं जिनसे एनसीबी ने आज पूछताछ की है.

करिश्मा और दीपिका की इस बातचीत के सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में सनसनी मच गई है. दीपिका इसमें करिश्मा से पूछ रही हैं, 'क्या तुम्हारे पास माल है'. इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं- 'हां... लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं...'

ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »