Film Wrap: सूर्या की छोड़ी फिल्म से सुपरस्टार बने थे थलपति, एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर

संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में कई सारी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. करुप्पु एक्टर सूर्या की एक छोड़ी हुई फिल्म थुपक्की की चर्चा हुई, जिससे तमिलनाडु से सीएम थलपति विजय को स्टारडम मिला था. वहीं टीवी एक्टर राजेश कुमार ने एक्टिंग से दूरी बनाकर खेती-बाड़ी पर फोकस किया.

Advertisement
सीएम विजय, राजेश कुमार (Photo: Social Media) सीएम विजय, राजेश कुमार (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

मनोरंजन की दुनिया में आज का दिन काफी शानदार बीता. कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. सीएम थलपति विजय और सूर्या से जुड़ी एक पुरानी बहस चर्चा में आई, जो विजय के सुपरस्टार बनने से जुड़ी थी. वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई वाले राजेश कुमार बिहार के गांव में किसान बनकर फल-सब्जियां उगा रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने परिवार का साथ मिल रहा है. 

बॉलीवुड छोड़ अंबानी परिवार की बहू बनीं टीना, नहीं किया अफसोस, भांजी ने लिखा भावुक नोट

Advertisement

टीना अंबानी की भांजी लीना अशर ने एक भावुक पोस्ट में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि टीना ने कभी बॉलीवुड छोड़ने का अफसोस नहीं किया और परिवार के लिए हमेशा मजबूत सहारा बनी रहीं.

'अब मैं क्या करूं?' बॉबी देओल नहीं चाहते थे कि बड़ा बेटा बने एक्टर, दोनों बच्चों को लगा फिल्मों का चस्का

सनी देओल के दोनों बेटों के बाद अब बॉबी देओल के बेटे भी बड़े पर्दे पर गदर मचाने को तैयार हैं. बॉबी देओल ने खुद खुलासा किया है कि उनके दोनों बेटे आर्यमान और धरम हीरो बनना चाहते हैं. हालांकि, बॉबी अपने बड़े बेटे को अमेरिका में सेटल करना चाहते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

Advertisement

'मैंने प्यार किया' फिल्म से राजीव वर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के पिता का रोल प्ले किया था. वो कई हिट फिल्मों में दिखे. मगर फिर सालों बाद वो इंडस्ट्री छोड़कर भोपाल में शिफ्ट हो गए. राजीव वर्मा अब एक होटल चलाते हैं.  

सूर्या की छोड़ी फिल्म से सुपरस्टार बने थे थलपति, CM विजय ने 14 साल बाद लौटाया ‘गुडलक का उधार’!

विजय के CM बनने से तमिल सिनेमा के अगले सुपरस्टार की खोज तेज हो गई है. रजनीकांत के बाद विजय ने जो स्टारडम हासिल किया था, अब सूर्या अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म करुप्पु से उसी राह पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि विजय और सूर्या की सक्सेस में फिल्मों की अदला-बदली का ऐसा कनेक्शन है, जो फिलमचियों के होश उड़ा देगा. 

एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर, खेती-बाड़ी कर हुआ कंगाल, पाई-पाई को तरसा, बहनें बनीं सहारा

राजेश कुमार ने खुद खुलासा किया था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो करीब 2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गए थे. हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके खाते में सिर्फ 2,500 रुपये बचे थे और बच्चों के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदना भी मुश्किल हो गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »