Advertisement

टीवी

एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर, खेती-बाड़ी कर हुआ कंगाल, पाई-पाई को तरसा, बहनें बनीं सहारा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • 1/9

टीवी की दुनिया में अपने कॉमिक किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर राजेश कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. एक समय था जब 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोशेश का किरदार निभाकर उन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन असल जिंदगी में उनका सफर उतना आसान नहीं रहा.

 

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 2/9

राजेश कुमार ने खुद खुलासा किया था कि एक वक्त ऐसा भी आया जब वो करीब 2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गए थे. हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके खाते में सिर्फ 2,500 रुपये बचे थे और बच्चों के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदना भी मुश्किल हो गया था.   

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 3/9

राजेश कुमार ने एक समय पर एक्टिंग से दूरी बना ली थी. वो बिहार में अपने गांव लौटकर खेती करने लग थे. उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की और इसे एक नए बिजनेस के रूप में खड़ा करने की कोशिश की. 

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

Advertisement
  • 4/9

लेकिन यह रास्ता भी आसान नहीं था. बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से उनकी फसल सड़ गई और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. इस दौरान 2019- 2022 तक वो एक्टिंग से दूर रहे. 

 

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 5/9

राजेश कुमार ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने इस खेती वाले आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए ‘शार्क टैंक इंडिया’ में भी हिस्सा लिया. उन्होंने शुरू के 2 राउंड्स पार कर लिए थे, लेकिन आखिरी राउंड में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.   

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 6/9

हालांकि उनकी जिंदगी में एक भावुक मोड़ भी आया. उनकी बहनों ने उनका साथ देने के लिए बड़ा फैसला लिया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी बहनें अमेरिका और फिनलैंड में अच्छी नौकरी कर रही थीं, लेकिन उन्होंने सब छोड़कर भारत आकर खेती के काम में एक्टर का साथ दिया.   

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

Advertisement
  • 7/9

धीरे-धीरे हालात बदलने लगे. राजेश कुमार ने दोबारा एक्टिंग की दुनिया में वापसी की. 'कोटा फैक्ट्री' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया और फिर से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. कमबैक के बाद उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी. वो अपने कर्ज का बड़ा हिस्सा चुकाने में सफल रहे.   

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 8/9

आखिरी बार वो 2025 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मन्नू क्या करेगा' (2025) और एक्शन-ड्रामा फिल्म निशांची (Nishaanchi) में भी नजर आए थे. फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है. 

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

  • 9/9

पर्दे पर सबको हंसाने वाले राजेश कुमार की रीयल लाइफ कहानी में इतना दर्द और सस्पेंस होगा किसी ने नहीं सोचा था. मगर मुश्किलों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. 

 

(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement