थलपति विजय हटे तो अब सूर्या बनेंगे नए सुपरस्टार! सिर्फ 3 दिन में करियर की बेस्ट फिल्म बनी 'करुप्पु'

सूर्या की नई फिल्म करुप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसका इंतजार उनके फैन्स सालों से कर रहे थे. सिर्फ तीन दिनों में फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है. तमिल इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स के संकट के बीच अब सूर्या को विजय के बाद अगला सबसे बड़ा स्टार माना जाने लगा है.

Advertisement
थलपति विजय के बाद नए सुपरस्टार बनेंगे सूर्या! (Photo: Screengrab) थलपति विजय के बाद नए सुपरस्टार बनेंगे सूर्या! (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

साउथ के स्टार सूर्या ने ऐसा धमाका किया है, जिसका इंतजार उनके फैन्स लंबे समय से कर रहे थे. सूर्या की नई फिल्म करुप्पु शुक्रवार को रिलीज हुई थी और मात्र तीन दिनों में ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. सूर्या का ये धमाका ऐसे समय आया है, जब तमिल इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स का तगड़ा क्राइसिस चल रहा है. सूर्या में उनकी इंडस्ट्री ने हमेशा एक बड़ा स्टार बनने का पोटेंशियल देखा है, लेकिन उनके हिस्से से वो बड़ा धमाका आना बाकी था जो इंडस्ट्री को चौंका कर रख दे. फाइनली करुप्पु से सूर्या ने वो कमाल कर दिया है.

Advertisement

करुप्पु ने आते ही किया धमाका
सूर्या की फिल्म करुप्पु पिछले साल से लगातार टलती जा रही थी. इस फिल्म से जनता को एक बड़े धमाके की उम्मीद तभी से थी, जब ये अनाउंस हुई थी. इस बार भी शुक्रवार को फिल्म की रिलीज में पंगा हुआ और मुख्यमंत्री थलपति विजय से 'स्पेशल शोज' की इजाजत मिलने के बावजूद फिल्म के शोज टाइम पर शुरू नहीं हो सके. हालांकि, शुक्रवार को रेगुलर शोज में करुप्पु को कोई दिक्कत नहीं हुई और पहले ही दिन से ये साफ हो गया कि ये फिल्म बड़ा धमाका करने वाली है.

सोमवार को मेकर्स ने अनाउंस कर दिया कि शुक्रवार से रविवार तक, पहले वीकेंड में करुप्पु ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. ये सूर्या का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन तो है ही, साथ में एक और तगड़ा रिकॉर्ड भी है. हमेशा से एक बड़े पोटेंशियल वाले स्टार के रूप में देखे जा रहे सूर्या के खाते में कामयाब फिल्में तो बहुत हैं, मगर वो बॉक्स ऑफिस पर वो बड़े-बड़े आंकड़े नहीं बटोर पाते थे जो उन्हें अगले लेवल पर ले जाते. करुप्पु के रिलीज होने से पहले तक सूर्या की सबसे बड़ी हिट 2013 में आई सिंघम 2 ही थी, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के आसपास था. मगर करुप्पु सिर्फ तीन दिनों में सूर्या की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है.

Advertisement

विजय की टक्कर के स्टार थे सूर्या
रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के बाद तमिल इंडस्ट्री में अगला सुपरस्टार कहलाने की रेस विजय, सूर्या, विक्रम और अजित कुमार के बीच ही थी. 2003 से 2013 तक विजय के साथ सूर्या सिर्फ टक्कर में नहीं थे, बल्कि कई सालों में उनसे आगे भी निकल जाते थे. 2003 में सूर्या की 'काखा काखा' (जिसका हिंदी रीमेक जॉन अब्राहम की फोर्स थी) बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर आई थी. सिंघम फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं. सूर्या की गजनी ने लोगों को शॉक करने के साथ-साथ तगड़ा बिजनेस भी किया था. तमिल स्टार्स के नए बैच में सबसे पहले 100 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन लाने वाले सूर्या ही थे. उनकी फिल्म 7aum Arivu ने 2011 में ये कमाल किया था.

मगर विजय ने 2012 के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बाकी सब पीछे छूट गए. उनकी फिल्मों के लिए 100 करोड़-150 करोड़ रुपये का बिजनेस रेगुलर हो गया और फिर वो देखते-देखते 600 करोड़ रुपये तक पहुंच गए. 2015 से अजित 100 करोड़ क्लब में बार-बार एंट्री करने लगे और 200 करोड़ रुपये का बिजनेस आराम से लाने लगे. सूर्या की फिल्में बीच-बीच में धमाका तो करती थीं, मगर वो 100 करोड़ क्लब वाले स्टार ही रह गए.

Advertisement

सूर्या असल में उस मास-फॉर्मूला को नहीं भुना पाए थे, जिसने तमिल सिनेमा को सबसे बड़े सुपरस्टार दिए. उनका मन नए-नए किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने में ज्यादा लगा रहा. जबकि मास सिनेमा में एक्टर का किरदार लगभग उसी का एक वर्जन होता है. मास फिल्म का हीरो स्टार होता है, किरदार नहीं. इसलिए एक्टिंग के हुनर को धार लगाते-लगाते सूर्या बॉक्स ऑफिस की रेस में पिछड़ गए.

अब क्यों सूर्या का चांस मजबूत है
रजनीकांत अब उस जोन में हैं, जहां वो कभी भी धमाका कर सकते हैं, लेकिन हर बार नहीं. हर बार की गारंटी देने वाले विजय एक्टिंग से रिटायर हो चुके हैं. उनकी बस आखिरी फिल्म 'जन नायगन' आनी बाकी है. अजित को स्टारडम वगैरह से खास मतलब नहीं रहता, वो रेस ट्रैक पर ज्यादा खुश रहते हैं. धनुष ने कभी खुद को स्टार की भूमिका में आने ही नहीं दिया.

ऐसे में विजय के बाद तमिल इंडस्ट्री को जिस बड़े स्टार की जरूरत है, वो सूर्या बन सकते हैं. जनता उन्हें पसंद करती है और उनकी एक्टिंग की धार बहुत तेज है, इसलिए डायरेक्टर्स को मुश्किल से मुश्किल किरदार उनके पास ले जाने में संकोच नहीं होगा.

सबसे बड़ी बात— सूर्या और विजय की दोस्ती है. विजय के फैन्स सूर्या को भी सपोर्ट करते हैं. अब विजय जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं, तो इन फैन्स के फेवरेट स्टार सूर्या ही हैं. और जो फैन्स एक एक्टर को मुख्यमंत्री बना सकते हैं, वो दूसरे को सुपरस्टार भी बना सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement