एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. रिवीलिंग कपड़े पहनने पर अक्सर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. अब फेमस रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा का एक्ट्रेस के बोल्ड आउटफिट पर गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने खुशी मुखर्जी को जमकर लताड़ लगाई है.
एक्ट्रेस पर भड़का सिंगर
दरअसल, खुशी मुखर्जी हाल ही में मुंबई की सड़कों पर रिवीलिंग आउटफिट में नजर आई थीं. पैपराजी को पोज देते हुए वो बार-बार अपनी ड्रेस को फिक्स करती दिखी थीं. एक्ट्रेस की रिवीलिंग ड्रेस देख कई यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी.
खुशी मुखर्जी की ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच सिंगर-रैपर सैंटी शर्मा ने एक्ट्रेस को पब्लिक प्लेस में इतना बोल्ड आउटफिट पहनने पर जमकर लताड़ लगाई है. सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी के बोल्ड पैप्स वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाला है.
सिंगर-रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी के वीडियो के साथ लिखा- ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप ज्यादा होते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो. प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए.
सिंगर ने आगे लिखा- सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे भी देखते हैं. ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना जरूरी है. दीदी आपसे रिक्वेस्ट करता हूं हमारी आने वाली जनरेशन का भविष्य खराब मत करो.
खुशी मुखर्जी को लेकर सैंटी शर्मा की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सिंगर की बात पर कुछ लोग उनसे सहमति जता रहे हैं, जबकि कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि किसी महिला को क्या पहनना है वो उसका अपना फैसला है. हालांकि, खुशी मुखर्जी ने अब तक रैपर सैंटी शर्मा की बात का जवाब नहीं दिया है.
aajtak.in